फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   6841 candidates gave interview in employment fair, 3436 selected

रोजगार मेले में 6841 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार, 3436 का चयन

Sat, 08 Oct 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
6841 candidates gave interview in employment fair, 3436 selected
आजमगढ़। कौशल विकास मिशन, राजकीय आईटीआई एवं क्षेत्रीय सेेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को डीएवी इंटर कालेज में बृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें निजी क्षेत्र की 38 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार के लिए 6841 युवाओं ने साक्षात्कार दिया। 3436 अभ्यर्थियों को विभिन्नि कंपनियों ने चयनित किया। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के मार्गदर्शन में आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ लोकसभा आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं सीडीओ आनंद कुमार शुक्ल भी उपस्थित रहे। मेले का सफल संचालन जिला समन्वयक कौशल विकास व प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई अशोक कुमार, संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण व प्रशिक्षु एसएन राम व सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय वकील अहमद अंसारी ने किया। मेले को सफल बनाने में संबंधित संस्थानों के अवधेश कुमार, रविंद्र नाथ यादव, शिवकुमार, अजय कुमार उपाध्याय तथा सभी कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed