{"_id":"5fd658af8ebc3e3d527c7771","slug":"68-in-package-five-65-per-cent-work-in-six-azamgarh-news-vns563261289","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैकेज-पांच में 68 तो छह में 65 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैकेज-पांच में 68 तो छह में 65 फीसदी काम पूरा
विज्ञापन
अहरौला के फुलवरिया सजानी के बीच सिक्स लेन का हो रहा निर्माण।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। लखनऊ के चांद सराय से आजमगढ़ होते हुए गाजीपुर के हैदरिया तक बन रहे सिक्स लेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का काम इन दिनों जोरों पर है। शासन की ओर से एक्सप्रेस-वे के मुख्य कैरिवेज को जनवरी अंत तक खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी को ध्यान में रखकर कार्यदायी संस्थाओं की ओर से कार्य किया जा रहा है। फिलहाल कार्यदायी संस्थाओं का कहना है कि लक्ष्य के अनुसार काम हो रहा है। निर्धारित समय पर एक्सप्रेस-वे को खोल दिया जाएगा। हालांकि पैकेज-6 में कुछ स्थानों पर मिट्टी की समस्या होने की बातें भी सामने आ रही हैं।
लखनऊ से गाजीपुर के हैदरिया तक बनने वाले 340 किमी लंबे छह लेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लगभग 84 किमी का हिस्सा जनपद से होकर गुजर रहा है। यह सुल्तानपुर जिले से फूलपुर तहसील के खंडौरा गांव से जनपद में प्रवेश करता है। तहसील फूलपुर निजामाबाद, सगड़ी व सदर के 110 ग्रामों से होते हुए एक्सप्रेस-वे मऊ जनपद में प्रवेश कर जाता है। परियोजना के तिए किसानों से 908.1662 हेक्टेयर भूमि खरीदी जानी थी। इसके लिए शासन की ओर से 1446.97 करोड़ की धनराशि जारी की गई थी। संबंधित विभाग की ओर से 859.3969 हेक्येर भूमि को खरीदा जा चुका है। अभी तक 1374.61 करोडड की धनराशि खर्च हुई है। हालांकि जिला प्रशासन का दावा है कि कार्यदायी संस्थाओं को सड़क बनाने के लिए शत प्रतिशत पूरी भूमि उपलब्ध करा दी गई है। बचे किसानों को मुआवजा देने का काम चल रहा है। वहीं, जनपद में पैकेज पांच, छह और सात के कुछ हिस्से का कार्य कार्यदायी संस्थाओं की ओर से किया जा रहा है। पैकेज पांच की बात करें तो लगभग 68 फीसदी कार्य पूरा करने का दावा किया गया है। कार्यदायी संस्था का कहना कि लक्ष्य के अनुरूप अपने हिस्से में हम सड़क को खोलने के लिए तैयार कर लेंगे। किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। वहीं, पैकेज छह का 65 फीसदी काम पूरा करने का दावा किया गया है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का कहना है कि मिट्टी की कमी थोड़ी समस्या आ रही है। ये हल हो जाए तो काम और तेजी पकड़ेगा।
0
70-75 फीसदी काम पूरा करने की योजना
आजमगढ़। शासन का मानना है कि जनवरी अंत कर सभी पैकेजों में यदि 70 से 75 फीसदी काम पूरा हो जाएगा। को मुख्य कैरीवेज को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद सर्विस लेन, प्लाजा और अन्य बचे कार्य पूरे होते रहेंगे। 70 से 75 फीसदी तक कार्य पूरा करने के लिए जनवरी तक का समय रखा गया है।
विज्ञापन
0
अभी तक पैकेज पांच का 68 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। लक्ष्य के अनुरूप ही कार्य हो रहा है। समय से इसे पूरा कर लिया जाएगा।
नवीन शर्मा, पैकेज-5
0
अभी तक पैकेज-छह का 65 फीसदी काम पूरा हुआ है। मिट्टी की कमी एक समस्या बनी हुई है। लक्ष्य के अनुसार काम करने की कोशिश की जा रही है।
पवन कुमार, पैकेड छह