फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तब्दील होंगे जिले के 122 उपकेंद्र

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तब्दील होंगे जिले के 122 उपकेंद्र

Fri, 17 May 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तब्दील होंगे जिले के 122 उपकेंद्र
आजमगढ़। घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रदेश के पांच हजार स्वास्थ्य उप केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए इस बाबत कार्य योजना को अनुमोदित किया है। इसके तहत सभी आकांक्षी जिलों के 75 फीसदी उप केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा। जिले में इस योजना के तहत 122 उपकेंद्रों का चयन किया गया है। पहले चरण में तीन ब्लॉकों के 20 उपकेंद्रों पर उच्चीकरण का काम शुरू भी हो गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक पंकज कुमार ने जिन उप केंद्रों को उच्चीकृत किया जाता है, उसकी सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार फ़तेहपुर में सबसे अधिक 182, बहराइच में 173, सिद्धार्थनगर में 149 उप केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तब्दील किया जाएगा। वहीं आजमगढ़ में 122 उपकेंद्रों को उच्चीकृत करने का लक्ष्य है। वर्तमान में तीन ब्लॉक सठियांव, पल्हनी व बिलरियागंज के 20 उपकेंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रुप में तब्दील करने का कार्य चल रहा है। इसके लिए प्रति उपकेंद्र सात लाख रूपए शासन ने दिए हैं। इससे कक्ष का निर्माण, फर्नीचर समेत फैसिलिटी ब्रांडिंग संबंधी कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा जरूरी दवाओं और उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

ये मिलेंगी सुविधाएं
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर हीमोग्लोबिन, टीएलसी, डीएलसी, ब्लड ग्रुप, पेशाब द्वारा गर्भ की जांच, अल्बोमिन व ग्लूकोज की जांच, मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, हेपेटाइटिस, बलगम, टाइफाइड आदि की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा गर्भावस्था एवं शिशु जन्म देखभाल, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, बाल व किशोर स्वास्थ्य देखभाल, संचारी रोगों का प्रबंधन, साधारण बीमारियों का उपचार, परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक और प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल के अलावा गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, रेफरल और फॉलोअप की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम चरण में 20 उपकेंद्रों पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के अनुरूप सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शासन जैसे-जैसे बजट उपलब्ध करायेगा अन्य उपकेंद्रों का भी उच्चीकरण कराया जाएगा। - डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed