फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सपा के अखिलेश और बसपा की संगीता करोड़पति

सपा के अखिलेश और बसपा की संगीता करोड़पति

Thu, 18 Apr 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
सपा के अखिलेश और बसपा की संगीता करोड़पति
आजमगढ़। जनपद की दोनों लोकसभा सीटों के लिए गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में सपा के अखिलेश यादव और बसपा की बसपा की संगीता आजाद के पास करोड़ों की संपत्ति है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पंकज मोहन सोनकर की संपत्तियां लाखों में आंकी गई हैं।
विज्ञापन

इटावा जनपद के सैफई गांव निवासी अखिलेश यादव पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। अखिलेश यादव की वार्षिक आय 84.83 लाख और पत्नी डिम्पल यादव की 61.45 लाख है। अखिलेश यादव के पास 3.91 लाख नगद तो पत्नी डिंपल यादव के पास 4.03 लाख नगद हैं। अखिलेश यादव के पास बैंक में 5.30 करोड़ और पत्नी डिंपल यादव के पास 2.74 करोड़ रुपये जमा हैं। अखिलेश के पास 30.23 लाख का बीमा तो पत्नी के बाद 25.27 लाख का बीमा है। अखिलेश ने 2.18 करोड़ तो पत्नी डिंपल ने 3.31 लाख का ऋण दिया है। दोनों के पास वाहन कोई नहीं है। अखिलेश के पास 6.27 लाख के जेवर और मोबाइल आदि हैं। वहीं्, डिंपल के पास 61.01 लाख के। इस प्रकार अखिलेश के पास कुल 7.90 करोड़ की चल संपत्ति है। डिंपल यादव के पास 3.68 करोड़ की चल संपत्ति है। अखिलेश यादव के पास 16.90 करोड़ और पत्नी डिंपल यादव के पास 9.30 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। अखिलेश के पास 17.93 एकड़ कृषि भूमि है। वहीं, पत्नी के पास 0.83 एकड़। अखिलेश के पास गैर कृषि भूमि 86 वर्ग मीटर है। इसके साथ ही लखनऊ के दिलकुशां पति-पत्नी के नाम वाणिज्यिक भूमि है। दोनों के पास लखनऊ में आवासीय भवन है। अखिलेश के पास कुल अचल संपत्ति 16.90 करोड़ की है। पत्नी के पास 9.30 करोड़ की है। इनके बच्चों के पास कोई संपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed