फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अखिलेश, संगीता सहित पंकज ने किया नामांकन

अखिलेश, संगीता सहित पंकज ने किया नामांकन

Thu, 18 Apr 2019 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश, संगीता सहित पंकज ने किया नामांकन
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शुरू हुए नामांकन के दूसरे दिन गुरुवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव, लालगंज से बसपा प्रत्याशी संगीता आजाद और कांग्रेस प्रत्याशी पंकज मोहन सोनकर ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट क्षेत्र में काफी गहमागहमी रही। इस दौरान तीनों प्रत्याशियों ने दो-दो सेटों में नामांकन दाखिल किया और 14 लोगों ने नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन

अखिलेश यादव के नामांकन को लेकर सुबह से ही कलेक्ट्रेट क्षेत्र में काफी गहमागहमी रही। 10 बजे से ही सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर नारेबाजी करते रहे। पुलिस लाइन परिसर में अखिलेश यादव के हेलीकाप्टर की लैंडिंग होनी थी। कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस लाइन के गेट को बंद कर दिया गया था। लेकिन बाद में सपा के बड़े नेताओं के आने के बाद कुछ लोगों को अंदर जाने की इजाजत दी गई। 11.38 बजे अखिलेश यादव का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन परिसर में उतरा। इसके बाद वह सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे। अखिलेश के कलेक्ट्रेट पहुंचने के रास्ते में कार्यकर्ताओं ने उनके वाहन पर फूलों की वर्षा की। नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कलेक्ट्रेट चौराहे पर भीड़ को रोकने के लिए पुलिस द्वारा बेरिकेडिंग के साथ ही रस्सी भी लगाई गई थी। लेकिन जैसे ही अखिलेश का काफिला अंदर घुसा कार्यकर्ताओं ने पहले घेरे को तोड़ दिया। लेकिन दूसरे सुरक्षा घेरे पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया। अखिलेश सीधे कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर 11.50 बजे पहुंचे और नामांकन कक्ष की ओर बढ़ गए। जहां उन्होंने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया। इसके बाद वह 1.38 बजे पुलिस लाइन के लिए रवाना हो गए। उनके जाते ही कार्यकर्ता जनसभा स्थल की ओर जाने के लिए दौड़ने लगे। वहीं अखिलेश से कुछ पहले ही लालगंज से बसपा प्रत्याशी संगीता आजाद भी नामांकन करने के लिए पहुंची। उन्होंने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के बाद लालगंज से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज मोहन सोनकर गाजे-बाजे और समर्थकों के हुजूम के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गेट पर ही रोक दिया सिर्फ प्रत्याशी के साथ चार लोगों को अंदर जाने की इजाजत दी गई। पंकज मोहन ने भी दो सेटों में नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

दूसरे दिन इन्होंने लिया नामांकन
आजमगढ़। नामांकन के दूसरे दिन कुल 14 लोगों ने नामांकन पत्र लिया। जिसमें आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए नौ और लालगंज सीट के लिए पांच लोगों ने नामांकन पत्र लिया है। आजमगढ़ सीट पर नामांकन पत्र लेने वालों में सोहित यादव राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी, अनिल सिंह राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल, मोहिंदर कुमार सर्वश्रेष्ठ दल, अरविंद कुमार पांडेय नागरिक एकता पार्टी, सत्येंद्र चौहान अपनी पार्टी सेक्युलर, अमरावती अलहिंद पार्टी, गौरव सिंह निर्दलीय, महातम विश्वकर्मा असंख्या समाज पार्टी और अभिमन्यु सिंह सुभासपा ने नामांकन पत्र लिया। वहीं लालगंज लोकसभा सीट के लिए संतोष कुमार भारतीय समाज पार्टी, अखिलेश भारतीय असंख्य समाज पार्टी, गाजी सादोदीन राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल, दिलीप कुमार सुभासपा और सुभाष सरोज निर्दल ने नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed