फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बीडीसी ने त्यागपत्र के प्रमुख को सौंपा पत्र

बीडीसी ने त्यागपत्र के प्रमुख को सौंपा पत्र

Thu, 14 Feb 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी ने त्यागपत्र के प्रमुख को सौंपा पत्र
अहरौला। बाकरकोल ग्राम सभा से क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल सिंह ने गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख को त्यागपत्र सौंपा। उन्होंने अपने क्षेत्र में चुनाव के बाद से अब तक कोई विकास कार्य न होने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 2015 में क्षेत्र पंचायत का चुनाव हुआ था। तब से लेकर अब तक क्षेत्र पंचायत से एक भी विकास कार्य नहीं हुआ। विकास कार्य का पैसा क्षेत्र पंचायत के खाते में पड़ा हुआ है। क्षेत्र पंचायत की उपेक्षा के चलते और कोई विकास कार्य न कर पाने के कारण अपने पद से त्यागपत्र देना चाहता हूं। बताते चलें कि 2015 में क्षेत्र पंचायत के चुनाव हुए थे। जिसमें ब्लाक प्रमुख की सुरक्षित सीट होने के कारण पूर्व प्रमुख शकील अहमद के निकटवर्ती ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़े थे और उनके प्रतिद्वंदी के रूप में अनीता राज चुनाव लड़ी थी। जिसमें अनिता राज चुनाव हार गई थी। चुनाव के लगभग डेढ़ साल बाद अनीता राज के समर्थन में लगभग 64 क्षेत्र पंचायत सदस्य लामबंद होकर डीएम को अविश्वास प्रस्ताव के लिए पत्र लिखा। जिसमें पुन: चुनाव हुए और अनीता राज प्रमुख की कुर्सी पर काबिज हो गई। लेकिन कुछ आंतरिक कारणों के चलते 2015 से लेकर अब तक क्षेत्र पंचायत का सारा धन खाते में पड़ा हुआ है। अहरौला ब्लाक में क्षेत्र पंचायत के 101 सदस्य हैं लेकिन पूरे क्षेत्र पंचायत क्षेत्र में एक भी विकास का कार्य अभी तक नहीं किया गया है जिसकी वजह से अनिल सिंह ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed