फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   धार्मिक आधार पर तोड़ने का हो रहा प्रयास : भीम राजभर

धार्मिक आधार पर तोड़ने का हो रहा प्रयास : भीम राजभर

Sun, 18 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक आधार पर तोड़ने का हो रहा प्रयास : भीम राजभर
सगड़ी। रजादेपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर रविवार को भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें राजभर और ब्राह्मण समाज को एक करने और संगठन को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि प्रदेश में सांप्रदायिक और जातिवादी शक्तियों का बोलबाला है। सत्ता में बैठी भाजपा केंद्र व राज्य की नीतियों को धार्मिक आधार पर बना रही है। विकास का नारा देकर देश और प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों का नाम बदल रही है। ये देश के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गंगा जमुना तहजीब को तोड़ने का कुचक्र भाजपा की ओर से रचा जा रहा है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सभी सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि आज तक देश की आजादी से लेकर अब तक किसी राजनीतिक पार्टी ने ब्राह्मण एवं राजभर समाज को सम्मान जनक पद नहीं दिया। संचालन हवलदार चौबे और अध्यक्षता रामदेव चतुर्वेदी ने की। शिव मूरत चतुर्वेदी, रामनरेश चतुर्वेदी, कोमल चतुर्वेदी, विजय पांडे ,चंद्रभान तिवारी, श्रीकांत मिश्रा, टुनटुन पांडे, राम सजीवन दुबे, चंद्रशेखर तिवारी, सती राम यादव ,जय प्रकाश राजभर, राजेंद्र राजभर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed