फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अर्धनग्र होकर नाविकों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

अर्धनग्र होकर नाविकों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Fri, 27 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अर्धनग्र होकर नाविकों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के महाजी देवारा जदीद के नाविकों का एक साल से बकाएं पारिश्रमिक भुगतान को लेकर शुक्रवार को हिंद सेवा दल निषाद सेना के तत्वावधान में संस्थापक अध्यक्ष रामकिशुन निषाद के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में चल रहे धरना प्रदर्शन के पांचवें दिन नाविकों ने अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए भुगतान किए जाने की मांग किया।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार निषाद समाज की अनदेखी करते हुए उत्पीड़न कर रही है। जिससे निषाद समाज अपने पारिश्रमिक भुगतान किए जाने को लेकर शासन से पिछले एक साल से मांग कर रहा है। लेकिन प्रदेश सरकार हमारी मांगों को अनसुनी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के प्रकरण को संज्ञान में नहीं लेता है तो हिंद सेवा दल निषाद सेना के लोग गांव-गांव घूमकर भिक्षाटन करके गरीब नाविकों के पारिश्रमिक भुगतान करेंगे। जिला उपाध्यक्ष प्रेम निषाद ने कहा कि जब तक नाविकों को 2017 का तहसील प्रशासन द्वारा पारिश्रमिक भुगतान नहीं किया जाता है और विलंब के लिए दोषी कर्मचारियों को बर्खास्त नहीं किया जाता है तब तक धरना जारी रहेगा। आगे कहा कि निषाद सेना अभी अर्धनग्न होकर शासन को चेताने का काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने नायब तहसीलदार सदर को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर फूलचंद्र निषाद, नरायन निर्मल, जितई, सुबाष, योगेंद्र, मनीराम, फेरुराम, गुलाब सहित अन्य निषाद सेना के लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामनाथ और संचालन गिरीश निषाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed