फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   संग्रह अमीनों की हड़ताल दूसरे दिन जारी

संग्रह अमीनों की हड़ताल दूसरे दिन जारी

Wed, 07 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
संग्रह अमीनों की हड़ताल दूसरे दिन जारी
आजमगढ़। सदर तहसील, सगड़ी और निजामाबाद तहसील में संग्रह अमीनों की अनिश्चित कालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

सामायिक सेवाओं को जोडक़र सेवा और अन्य लाभ दिए जाने, राजस्व संहिता 2006 के प्राविधानों को दृष्टिगत रखते हुए वत्रमान परिस्थितियों के अनुसार मानक का प्राविधान समाप्त किए जाने,पात्र संवर्गीय सदस्यों को पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान का लाभ दिए जाने, संवर्ग की पदोन्नति व्यवस्था पूर्व की भांति नायब तहसीलदार के पद पर बहाल किए जाने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर सदर तहसील में अनिश्चित कालीन हड़ताल लेखपाल संघ के अध्यक्ष जिलाध्यक्ष हरिहर सिंह की अध्यक्षता में दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि जब मांगे पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर देवमणि पांडेय, रामपलट गिरी, राज नरायन मिश्रा, सुशाील कुमार, प्रेम कुमार सहित संघ के अन्य लोग मौजूद रहे।

इसी प्रकार सगड़ी तहसील में कृषस्त्रत्त्णा प्रसाद की अध्यक्षता में अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अवलेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष दीनानाथ मिश्र, उपाध्यक्ष ओंकारनाथ, मंत्री राम विनय, कोषाध्यक्ष राजाराम यादव शामिल रहे। इसी क्रम में तहसील निजामाबाद के प्रांगण में तहसील अध्यक्ष विजेंद्र यादव की अध्यक्षता में धरना दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती है हमारा धरना जारी रहेगा। धरने का संचालन सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने किया। धरने में सखन राम, दुलारे यादव, रक्षा स्वामी यादव, श्रीराम, विनोद यादव, लालता प्रजापति सहित अनेक संग्रह अमीन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed