{"_id":"5a8c6d044f1c1bc83b8b7ee1","slug":"61519152388-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम-अधिवक्ता प्रकरण में समझौते का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम-अधिवक्ता प्रकरण में समझौते का प्रयास
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजवा। फूलपुर तहसील बार के अधिवक्ताओं के हड़ताल की समाप्ति के लिए प्रशासन की कवायद भी जारी है। एसडीएम-अधिवक्ता प्रकरण में समझौते के लिए एसपी ग्रामीण ने मंगलवार को अधिवक्ताओं के साथ बैठक की।
एसपी ग्रामीण एनपी सिंह ने कहा कि काफी दिनों से चल रही हड़ताल की वजह से वादकारियों को काफी नुकसान हो रहा है। ऐसे में अधिवक्ताओं की हड़ताल खत्म होनी जरूरी है। उन्होंने वकीलों से अनुरोध किया कि जनहित को देखते हुए उपजे विवाद का पटाक्षेप कर काम शुरू कर दिया जाए। समझौता को लेकर होने वाली बैठक में एसडीएफ फूलपुर खेद भी प्रगट करेंगे। वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लालचंद यादव ने कहा कि अब बात काफी आगे बढ़ चुकी है। 24 फरवरी को जिला मुख्यालय पर बैठक है, जिसमें संगठन हड़ताल खत्म करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर कोतवाल रामायण सिंह, रामनरायण यादव, इंदु शेखर पाठक, पीसी लाल, इश्तियाक अहमद, चंद्रिका, शमीम, कमलेश, विजय, अंगद, ओमप्रकाश, रामपलट, इकबाल, देशराज, प्रदीप, टीएन पांडेय, सुभाष, महेंद्र आदि मौजूद थे।