{"_id":"5a75fee04f1c1b805a8b7bf6","slug":"61517682400-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय गुरुमत समागम 16 मार्च से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय गुरुमत समागम 16 मार्च से
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। गुरुनानक देव एवं गुरु तेग बहादुर की ऐतिहासिक तपोस्थली निजामाबाद में 16 से 18 मार्च तक तीन दिवसीय गुरुमत समागम का आयोजन किया गया है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी जगदीश सलूजा ने दी।
उन्होंने बताया कि 16 मार्च को अखंड पाठ साहिब प्रात: आठ बजे से, 17 मार्च को प्रात: शबद कीर्तन और 12 बजे से शस्त्र कला प्रदर्शन का आयोजन होगा। 18 मार्च को संपूर्णता अखंड पाठ साहिब प्रात: आठ बजे से, नौ बजे से कीर्तन दरबार और प्रवचन का आयोजन होगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सिक्ख समुदाय के लोगों को संदेश देने के लिए तीन फरवरी से संदेश यात्रा इलाहाबाद से होकर प्रदेश के विभिन्न जिले से होते हुए 16 मार्च को निजामाबाद पहुंचेगी, संदेश यात्रा के साथ आए हुए लोग गुरुमत समागम में शामिल होंगे।