फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   इंसानियत और मानवता का पाठ पढ़ाता है इस्लाम

इंसानियत और मानवता का पाठ पढ़ाता है इस्लाम

Fri, 03 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
इंसानियत और मानवता का पाठ पढ़ाता है इस्लाम
अमिलो। मुबारकपुर क्षेत्र के जमुड़ी गांव के जामिया अरबिया सेराजुल ओलूम के प्रांगण में गुरुवार रात पयाम-ए-इंसानियत कांफ्रेंस एवं जलसा-ए-दस्तारबंदी का आयोजन नौजवाना-ए-कमेटी की ओर से किया गया। इसमें भारी संख्या में लोगों ने शिरकत कर ओलमा-ए-दिन की तकरीर सुनी। कार्यक्रम का आगाज तिलावते कुरान-ए-पाक से कारी शमीम अंजर ने किया। नात-ए-पाक का नजराना हाफिज मसरूर अहमद ने पेश किया। मुख्य वक्ता बिहार के किशनगंज से सांसद मौलाना असरारुलहक कासिमी ने कहा कि इस्लाम इंसानियत और मानवता का पाठ सिखाता है। इससे भाईचारा और प्रेम की भावना को बढ़ावा मिलता है। जलसे को मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी, मौलाना मोहामिद हेलाल, मौलाना मुफ्ती मुहम्मद राशिद आजमी ने भी खिताब किया। इस दौरान जामिया अरबिया मदरसा सेराजुल ओलूम से फारिग 14 हाफिजों की दस्तारबंदी की गई। अध्यक्षता मौलाना मुफ्ती लईक अहमद और संचालन मुफ्ती शौकत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed