फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बायोमैट्रिक वितरण प्रणाली से हो रही परेशानी

बायोमैट्रिक वितरण प्रणाली से हो रही परेशानी

Mon, 23 Oct 2017 11:30 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
बायोमैट्रिक वितरण प्रणाली से हो रही परेशानी
आजमगढ़। राशन विक्रेता संघ की एक बैठक सोमवार को नगर स्थित कार्यालय पर हुई। इसमे संगठन के लोगों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बायोमैट्रिक वितरण में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की। संघ के अध्यक्ष धन्नी राम ने कहा कि बायोमैट्रिक वितरण में उपभोक्ता का अंगूठा लगाकर वितरण करना था। जिनका आधार कार्ड लिंक नहीं था उनका राशन कार्ड आधारित विकल्प से वितरण करना था। अक्टूबर माह से शासन की ओर से बायोमैट्रिक विकल्प से ही राशन वितरण की व्यवस्था की गई है। इससे काफी कठिनाई हो रही है। कार्डधारकों का आधार लिंक होने के बावजूद भी मशीन अंगूठे का निशान नहीं उठा रही है। बुजुर्गों का अंगूठा बायोमैट्रिक मशीन सही ढंग से स्वीकार नहीं कर पा रही है। नेटवर्क की समस्या भी बनी रहती है। कुष्ठ कालोनी मातबरगंज में अधिक संख्या में अन्त्योदय कार्ड धारक हैं, आधार कार्ड होने के बाद भी वो राशन से वंचित हैं। डाला छठ के मद्देनजर राशन न मिलने से उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। ऐसी स्थिति में मारपीट की घटना होती है तो इसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। बैठक का संचालन त्रिभुवन यादव ने किया। बैठक में कमला प्रसाद गुप्ता, अजय गुप्ता, संजय सिंह, पंकज गुप्ता, आंनद गुप्ता, जीवन प्रकाश सिंह, सत्यनरायन गुप्ता, देवेंद्र यादव, नन्दलाल सिंह, पंकज पाठक, अंकित अग्रवाल सहित समस्त कोटेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed