फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ब्लू व्हेल को लेकर अलर्ट, इंटरनेट का हो सुरक्षित प्रयोग

ब्लू व्हेल को लेकर अलर्ट, इंटरनेट का हो सुरक्षित प्रयोग

Wed, 30 Aug 2017 11:28 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
ब्लू व्हेल को लेकर अलर्ट, इंटरनेट का हो सुरक्षित प्रयोग
आमजगढ़। विश्वभर में आनलाइन ब्लू ह्वेल गेम के लिंक पर गेम खेलने के बाद हो रही मौतों और इसके बाद मचे बवाल को लेकर सीबीएई की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से स्कूलों में सर्कुलर भेजकर सुरक्षित इंटरनेट के प्रयोग के प्रति चेताया है और कई निर्देश दिए गए हैं। बच्चों को अकेले इंटरनेट का प्रयोग करने से रोकने आदि के बारे में बताया गया है। सीबीएसई के अपर निदेशक विश्वजीत साहा की ओर से भेजे गए सर्कुलर में कुल 18 बिंदुओं पर एहतियात बरतने को कहा गया है। इसके बाद सीबीएई से जुड़े स्कूलों में इंटरनेट के प्रयोग को सुरक्षित बनाने के प्रति उपाय किए जा रहे हैं। बताते चलें कि ब्लू ह्वेल आनलाइन गेम है। इसमें खेलने वाले को एक के बाद एक खतरनाक टास्क दिए जाते हैं। दुनिया भर में इसकी वजह से कई बच्चों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन


वर्जन
ब्लू व्हेल गेम से मौत के बाद सीबीएसई का सर्कुलर मिला है। इसके बाद से स्कूल में इंटरनेट के प्रयोग में सावधानी बरती जा रही है। शिक्षकों की मौजूदगी में ही बच्चों को इंटरनेट का प्रयोग करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रबंधक सर्वोदय पब्लिक स्कूल

दी गईं हिदायतें
-इंटरनेट के प्रयोग के लिए स्कूल मानक तय करे और उसका अनुपालन करते हुए बच्चों, स्टाफ और शिक्षकों के इसके बारे में जागरूक करे।
-स्कूलों में सुरक्षित इंटरनेट के प्रयोग का माहौल बनाया जाए।
-सुरक्षित इंटरनेट के प्रयोग के लिए फायरवाल, फिल्टरिंग और अनाधिकृत लिंक को ब्लाक करने के लिए साफ्टवेयर तैयार किए जाएं।
-विद्यार्थी ऐसे स्थान पर इंटरनेट का प्रयोग करें जहां से उन पर पूरी तरह से नजर रखी जा सके।
-आसपास के अन्य स्कूल व संस्थानों की इंटरनेट एक्सस को बंद कर दिया जाए।
-शिक्षण से जुड़ी चुनिंदा वेबसाइट का ही बच्चे स्कूल इंटरनेट का प्रयोग कर सकें। शेष को बंद कर दिया जाए।
-साफ्टवेयर का लाइसेंस वर्जन ही प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed