फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नहर में लाश मिलने से सनसनी

नहर में लाश मिलने से सनसनी

Sun, 02 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
नहर में लाश मिलने से सनसनी
ठेकमा (ब्यूरो)। बरदह थाना क्षेत्र के केदलीपुर गांव में स्थित नहर में रविवार की सुबह पेड़ की डाल में फंसकर अधेड़ की लाश रुकी हुई थी। शव देख गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

केदलीपुर गांव के बाहर नहर शारदा सहायक खंड 23 की शाखा है। पुल से करीब सौ मीटर आगे पेड़ है। जिसकी डाल नहर की तरफ झुकी हुई है। रविवार की सुबह नहर के पानी में डाल में फंसकर अधेड़ की लाश अटकी हुई थी। वह सफेद बनियान और पयजामा पहना था। सुबह शौच करने नहर की तरफ गए गांव वालों ने लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। बरदह थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। सीओ लालगंज योगेंद्र कुमार ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान नहीं दिखे। ऐसे में मौत कैसे हुई इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। पुलिस शव की पहचान करने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed