{"_id":"62127f6022d99457cc23e89a","slug":"6064-service-voters-will-vote-by-postal-ballot-in-the-district-azamgarh-news-vns6396022156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 6064 सर्विस मतदाता करेंगे पोस्टल बैलेट से मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 6064 सर्विस मतदाता करेंगे पोस्टल बैलेट से मतदान
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव में सर्विस करने वाले मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान की सुविधा दी है। जनपद में ऐसे मतदाताओं की संख्या 6064 है। अभी इन मतदाताओं को पोस्टल बैलेट भेजे नहीं जा सके हैं। सबसे ज्यादा सर्विस वोटर मेंहनगर विधानसभा में हैं।
जनपद के बहुत से लोग सेना और दूसरे प्रांतों में सर्विस करते हैं। जनपद में इनकी संख्या 6064 है। इनमें से काफी संख्या में लोग सेना में हैं जो देश के दूसरे हिस्सों में ड्यूटी कर रहे हैं। वहीं बहुत से लोग दूसरे प्रांतों में नौकरी करते हैं। यह लोग विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए नहीं आ सकते हैं। ऐसे में निर्वाचन आयोग द्वारा इन लोगों को मतदान के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान की गई। ईवीएम की गणना से पहले 10 मार्च को इनके द्वारा भेजे गए पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी। जनपद में अगर सर्विस वोटरों की संख्या पर गौर करें तो सबसे ज्यादा सर्विस वोटर मेंहनगर विधानसभा में हैं। अभी तक इन मतदाताओं को पोस्टल बैलेट भेजने का कार्य पूरा नहीं हुआ है। लेकिन सोमवार को होने वाली नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की संख्या का निर्धारण होने के बाद सर्विस वोटरों को पोस्टल बैलेट भेज दिए जाएंगे।
0
विधानसभा सर्विस मतदाताओं की संख्या
अतरौलिया 645
गोपालपुर 727
सगड़ी 815
मुबारकपुर 686
आजमगढ़ 719
निजामाबाद 542
फूलपुर पवई 262
दीदारगंज 181
लालगंज 589
मेंहनगर 898