Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   60 posts are vacant, seniors took charge of OPD

Azamgarh News: 60 पद रिक्त, वरिष्ठों ने संभाली ओपीडी की कमान

Thu, 29 May 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
60 posts are vacant, seniors took charge of OPD
आजमगढ़। अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के 60 पद रिक्त हैं। चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मरीजों के उपचार में जुट गए हैं। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। सीएमओ ने बताया कि सभी प्रशासनिक और चिकित्सा अधिकारियों को सप्ताह में दो दिन तहसील क्षेत्र में भ्रमण करके ओपीडी में मरीजों को देखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन




जनपद में 23 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), 68 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। वर्तमान में 60 विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त हैं। इस कमी को देखते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने निर्णय लिया है कि अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ), उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (डीसीएमओ) और चिकित्सा अधीक्षक सप्ताह में दो दिन ओपीडी में अपनी सेवाएं देंगे। अस्पतालों का चयन चिकित्सकों और चिकित्सा अधीक्षकों के साथ समन्वय के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशक के निर्देश के बाद सभी प्रशासनिक और चिकित्सा अधिकारियों को ओपीडी में मरीजों को देखने का निर्देश दिया गया है। सभी को यह निर्देश दिया गया है कि वह तहसील क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सप्ताह में दो दिन ओपीडी जरूर करें। अधिकारियों ने अमल करना भी शुरू कर दिया है।- डा. अशोक कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed