फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   6-year-old child dies after being hit by a car with magistrate written on it

Azamgarh News: मजिस्ट्रेट लिखी कार की चपेट में आने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत

Sat, 12 Jul 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
6-year-old child dies after being hit by a car with magistrate written on it
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के निरीक्षण भवन के पास शुक्रवार शाम करीब सात बजे 6 वर्षीय मासूम रवि पुत्र दीपक की कार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के वक्त रवि सड़क किनारे खेल रहा था, जब एक ‘मजिस्ट्रेट’ लिखी कार ने उसे कुचल दिया। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अंग्रेजी शराब की दुकान के पास बांसफोर समाज के लोग रहते हैं। उनके घरों के समीप यह कार खड़ी थी। कार से कुछ लोग उतरे और शराब की दुकान से बीयर खरीदकर गाड़ी में ही उसका सेवन करने लगे। इसी दौरान रवि गाड़ी के पास खेल रहा था। चालक ने नशे की हालत में गाड़ी आगे बढ़ाई, जिससे मासूम गाड़ी के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोग भारी संख्या में मौके पर जमा हो गए और गाड़ी को घेर लिया। इस अफरातफरी का फायदा उठाकर कार में सवार लोग फरार हो गए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अजय प्रताप सिंह और थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और गाड़ी को कब्जे में ले लिया। गाड़ी में बीयर और शराब की बोतलें भी मिलीं। घायल रवि को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रवि अपने दो भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता दीपक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मां सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि गाड़ी पर मजिस्ट्रेट लिखा है। अयोध्या जनपद की गाड़ी है। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फरार गाड़ी चालक और उनके साथ मौजूद लोगों की तलाश जारी है। पता लगाया जा रहा गाड़ी किसके नाम से दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed