फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   6 accused of theft arrested, three fled, nine incidents revealed

Azamgarh News: चोरी के 6 आरोपी गिरफ्तार, तीन भागे, नौ वारदातों का खुलासा

Mon, 12 May 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
6 accused of theft arrested, three fled, nine incidents revealed
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली पुलिस ने रविवार को लालगंज-लहुआं रोड पर आईटीआई के पास चोरी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीन आरोपी भाग गए। साथ ही नौ चोरी की घटनाओं का खुलासा किया।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से पांच बाइक, तीन मोबाइल, एक तमंचा, एक कारतूस, दो डीजे लाइट, एक रोड लाइट, दो टूटे स्पीकर और 21,350 रुपये नकद बरामद किए गए।
देवगांव कोतवाल विमल पकाश राय ने बताया कि आरोपियों ने एक मई 2025 को तरफकाजी मेन रोड पर एक डीजे दुकान, 19 जनवरी 2025 को काली माता मंदिर, एक फरवरी 2025 को गायत्री मोड़ और 12 अप्रैल 2025 को मसीरपुर में चोरी की थी। पुलिस ने बताया कि चोरी का सामान आरोपी गड्ढों में छिपाते थे और रविवार को इसे ले जाते समय पकड़े गए। इस मामले में तीन अन्य आरोपी संजय गौड़, गोलू सिंह और अविनाथ फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

आरोपियों में शिवाजी उर्फ चर्चीतनाथ मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के बधौना, मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के चिल्लुपुर गांव निवासी देवा उर्फ विपिन, करसड़ा गांव निवासी आनंद उर्फ मुलायम, बेला गांव निवासी प्रत्यांशु सिंह, तरवां थाना क्षेत्र के हैबतपुर डुभाव निवासी अभिषेक कुमार व पवनी खुर्द गांव निवासी गोपी यादव शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed