फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   59 lakh 14 thousand demand for rural court in three tehsils

तीन तहसीलों में ग्रामीण न्यायालय के लिए 59 लाख 14 हजार की डिमांड

Wed, 31 Mar 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
59 lakh 14 thousand demand for rural court in three tehsils
आजमगढ़। शासन स्तर से जनपद के मेंहनगर, लालगंज, फूलपुर और बूढ़नपुर तहसील में ग्रामीण न्यायालय के गठन का निर्णय लिया गया है। इन न्यायालयों के गठन के लिए मेंहनगर नगर तहसील की ग्राम पंचायत दौलतपुर, लालगंज तहसील की ग्राम पंचायत टीकरगाढ़, बूढ़नपुर तहसील के ईश्वरपुर पवनी ग्राम पंचायत भवनों में ग्रामीण न्यायालय की स्थापना होनी है। जबकि फूलपुर तहसील भवन में ग्रामीण न्यायायलय की स्थापना की जानी है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड पांच को इन पंचायत भवनों को न्यायालय में तब्दील करने के लिए आने वाले खर्च का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया था। पीडब्ल्यूडी द्वारा कुल 59 लाख 14 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसे डीएम द्वारा शासन को भेजकर बजट की मांग की गई है।
विज्ञापन

मेंहनगर के दौलतपुर में होने वाले कार्य : ग्रामीण न्यायालय के गठन को लेकर मेंहनगर तहसील के दौलतपुर गांव के पंचायत भवन का चयन किया गया है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड पांच के अधिशासी अभियंता द्वारा इसके लिए 17.51 लाख रुपये का आगणन तैयार किया गया है। इस बजट से यहां पर फर्स्ट क्लास ईंट से चिनाई, 12 एमए मोटाई में प्लास्टर, एल्युमिनियम पार्टीशन कार्य, डायस व फर्नीचर्स का कार्य, इंटरलाकिंग, पेंटिंग और अन्य विविध कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

टीकरगाढ़ में पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड कराएगा कार्य : वहीं लालगंज तहसील के ग्राम पंचायत टीकरगाढ़ स्थित पंचायत भवन का चयन ग्रामीण न्यायालय की स्थापना के लिए किया गया है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता द्वारा इसके लिए 20.90 लाख रुपये का आगणन तैयार किया गया है। इस बजट से पंचायत भवन में ब्रिक वर्क हटाने, चिनाई, प्लास्टर, सीमेंट कंक्रीट कार्य, टाईल्स, पेंटिंग, दरवाजा, खिड़की और रोशनदान, इंटरलाकिंग, टाईल्स, सेप्टिक टैंक, बाहरी और आंतरिक विद्युतीकरण, फर्नीचर कार्य, कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर व ब्राडबैंड, सेनेटरी आदि का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईश्वरपुर पवनी में 17.48 लाख का आगणन तैयार : वहीं बूढ़नपुर तहसील के ईश्वरपुर पवनी ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में ग्राम न्यायालय की स्थापना का निर्णय लिया गया है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता द्वारा इसके लिए 17.48 लाख रुपये का आगणन तैयार किया गया है। इस बजट से परिसर में इंटरलाकिंग, बाउंड्रीवाल की मरम्मत, भवन की रंगाई-पुताई, फर्श में टाईल्स, खिड़की व रोशन में मच्छर जाली लगाने के साथ मरम्मत, शौचालय में सैनिटरी फिटिंग कार्य, विश्राम कक्ष में दरवाजा, न्यायालय कक्ष में डायट का निर्माण सहित अन्य विविध कार्य कराए जाएंगे।
फूलपुर तहसील भवन में ही बनेगा ग्रामीण न्यायालय : फूलपुर तहसील में स्थापित होने वाले ग्रामीण न्यायालय के लिए प्रशासन द्वारा फूलपुर तहसील भवन में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता द्वारा 3.25 लाख रुपये का आगणन तैयार किया गया है। इस बजट के लिए पहले ही प्रशासन की ओर से शासन को पत्र भेजा जा चुका है।

एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिहं ने बताया कि चारों तहसीलों में ग्रामीण न्यायालय की स्थापना होनी है। जिसमें से तीन ग्रामीण न्यायालयों की स्थापना ग्राम पंचायत भवनों में की जानी है। जबकि एक तहसील परिसर में ही स्थापित होगा। इसके लिए कुल 59 लाख 14 हजार रुपये का आगणन पीडब्ल्यूडी द्वारा तैयार किया गया है। डीएम द्वारा बजट के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया है। जैसे ही बजट स्वीकृत होगा इनके निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed