फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   59.1 percent voter turnout in the by-election

उपचुनाव में हुआ 59.1 प्रतिशत मतदान

Sat, 12 Jun 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
59.1 percent voter turnout in the by-election
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में 391 पदों के लिए शनिवार को मतदान का कार्य सकुशल संपन्न हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुए इस चुनाव में कहीं से भी गड़बड़ी की जानकारी नहीं मिली। मतदान का कार्य शाम छह बजे संपन्न होने पर मतदान का प्रतिशत 59.1 प्रतिशत तक पहुंच गया। मतदान के बाद मतगणना कर्मियों द्वारा मतपेटियों को विकास खंड स्तर पर बनाए गए स्ट्रांग रूमों में जमा कर दिया गया।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए जनपद में 391 पदों के मतदान के लिए 159 बूथ बनाए गए थे। शनिवार की सुबह सात बजे मतदान का कार्य शुरू हुआ। मतदान शुरू होते ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। हर कोई लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। जनपद के कई बूथ ऐसे रहे जिन पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने अपने घर के बुजुर्गों को गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया और उनका मतदान कराया। सुबह के समय धीमी गति से मतदान शुरू हुआ लेकिन शाम को छह बजे जब मतदान संपन्न हुआ तो मतदान का प्रतिशत 59.1 प्रतिशत रहा। शाम छह बजे मतदान संपन्न होने के बाद मतदान कर्मी मतपेटियों के साथ विकास खंड स्तर पर तैयार किए गए स्ट्रांग रूमों की ओर रवाना हो गया। जहां देर रात तक मतपेटियों को जमा करने का कार्य जारी रहा।
विज्ञापन

सैदपुर में चले ईंट पत्थर
अंबारी। फूलपुर ब्लाक के सैदपुर में मतदान स्थल पर सात वार्डों के चुनाव को लेकर मतदान स्थल पर वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थकों में मारपीट हो गई। समर्थको में ईंट पत्थर चलने लगे। जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। वही हवाई फायरिंग की अफवाह पर लोग दहशत में आ गए। एसडीएम फूलपुर रावेंद्र कुमार सिंह तत्काल फूलपुर कोतवाल रत्नेश कुमार सिंह के बूथ पर पहुंचे और पांच उपद्रवियों को पकड़ दिया। एसडीएम ने कहा कि फूलपुर एवं पवई ब्लाक में मतदान शांति पूर्वक मतदान हुआ। सैदपुर में दो पक्षों के बीच मतदान स्थल पर वाद विवाद हुआ था। फायरिंग की अफवाह झूठी फैलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय के साथ बढ़ता रहा मतदान प्रतिशत
आजमगढ़। उपचुनाव में सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बाद सुबह नौ बजे तक 11.6 प्रतिशत, 11 बजे तक 27 प्रतिशत, एक बजे तक 45.2 प्रतिशत, तीन बजे तक 46.4 प्रतिशत, पांच बजे तक 58 प्रतिशत और शाम छह बजे मतदान की समाप्ति तक मतदान का प्रतिशत 59.1 प्रतिशत हो गया। सबसे अधिक मतदान हरैया विकास खंड में 67.49 प्रतिशत हुआ। जबकि सबसे कम 48.33 प्रतिशत मतदान मुहम्मदपुर विकास खंड में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed