फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   5700 rupees looted from teacher on the strength of gun

शिक्षक से तमंचे के बल पर 5700 रुपये की लूट

Tue, 11 Oct 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
5700 rupees looted from teacher on the strength of gun
अहरौला। थाना क्षेत्र के हांसापुर गाढ़ा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षक को तमंचा सटा कर 5700 रुपये लूट लिये। पीड़ित शिक्षक ने घटना के बाबत थाने पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले प्रमोद कुमार सिंह क्षेत्र अहरौला के प्राथमिक विद्यालय सुहवल पर बतौर सहायक अध्यापक तैनात हैं। वह अहरौला कस्बे में किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। सोमवार को वह विद्यालय गये थे। छुट्टी होने पर 3.30 बजे वह बाइक से वापस अपने कमरे पर आ रहे थे।
विज्ञापन

हांसापुर गाढ़ा गांव के पास पहुंचे ही थे कि पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। अभी वे कुछ समझ पाते कि एक युवक ने उन्हें तमंचा सटा दिया। जेब में रखे 5700 रुपये निकाल लिये। इसके बाद बदमाश उनकी मोबाइल भी छीनने का प्रयास कर रहे थे कि एक चार पहिया सवार मौके पर पहुंच गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर बदमाश शिक्षक को धमकी देते हुए लूट के रुपये के साथ भाग गये। पीड़ित ने घटना के बाबत अहरौला थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। शिक्षक ने बताया कि बदमाश भाग गये लेकिन उनके पास रखी तमंचे की गोली गिर गई। गोली को शिक्षक ने पुलिस के हवाले कर दिया। अहरौला थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed