फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   552th light year of Guru Nanak Dev celebrated with pomp

धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव का 552वां प्रकाश वर्ष

Fri, 19 Nov 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
552th light year of Guru Nanak Dev celebrated with pomp
निजामाबाद गुरुद्वारे में गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव के अवसर पर चर करते श्रद्घालु। - फोटो : AZAMGARH
नगर के श्रीसुंदर जी गुरुद्वारा और निजामाबाद स्थित गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में शुक्रवार को गुरु नानकदेव का 552 वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से जारी सहज पाठ के समापन के बाद शुरू हुआ कड़ाह प्रसाद का वितरण देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

श्री सुंदर जी गुरुद्वारा मातबरगंज से बृहस्पतिवार को प्रभात फेरी निकाली गई थी। वहीं शुक्रवार की सुबह से ही गुरुद्वारे में सहज पाठ शुरू हो गया था जो 10 बजे के करीब समाप्त हुआ। इसके बाद 12 बजे से तीन बजे तक कीर्तन का दरबार सजाया गया जिसमें ज्ञानी सुनील सिंह ने कीर्तन किया। सबको गुरुनानक देव के उपदेशों पर चलने की प्रेरणा दी गई। कीर्तन दरबार के बाद अरदास हुई और कड़ाह प्रसाद का वितरण किया गया और गुरुजी का अटूट लंगर बांटा गया। इस मौके पर जगनदीप सिंह, राजेश अरोरा, करतार सिंह, श्यामसुंदर, रानू सिंह आदि शामिल रहे। वहीं निजामाबाद स्थित गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में भी श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 552 वां प्रकाश गुरु पर्व बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस दौरान पूू गुरुद्वारे को झालर लाइटों से सजाया गया था। सुबह नौ बजे से 10 बजे तक सहज पाठ की समाप्ति हुई। उसके बाद शाम चार बजे से पांच बजे तक सुखमणि साहिब का पाठ व चौपाई साहिब का पाठ तथा 5:30 बजे से छह बजे तक रही। रास साहिब का पाठ उसके बाद शबद कीर्तन अरदास हुकुमनामा तथा लंगर व कड़ा प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में हेड ग्रंथी जगदीश सिंह तथा सेवादार सजविंदर सिंह, अजय सिंह, गुरप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, सूर्यभान मौर्य, रानू गोंड, डिंपल, दिलप्रीत कौर आदि उपस्थित थे। यह जानकारी हेड ग्रंथी जगदीश सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed