फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   55 nominations filed for the post of two District President of BJP

भाजपा के दो जिलाध्यक्ष पद के लिए 55 नामांकन दाखिल

Wed, 20 Nov 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
55 nominations filed for the post of two District President of BJP
भाजपा कार्यलय पर जिलाध्यक्ष के चुनाव के दौरान भीड़। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद में भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए बुधवार को नामांकन का कार्य संपन्न हुआ। जिसमें कुल 55 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें आजमगढ़ के लिए 30 और लालगंज के लिए 25 नामांकन दाखिल हुए। वहीं प्रदेश परिषद के लिए कुल 29 लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए बुधवार को बागेश्वर नगर स्थित पार्टी कार्यालय में काफी गहमा-गहमी देखने को मिली। चुनाव अधिकारी पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य प्रभुनाथ चौहान की देखरेख में कुल 30 लोगों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। जिसमें रामपाल सिंह, अनिरूद्घ सिंह, अभिषेक जायसवाल दीनू, ध्रुव कुमार सिंह, अवनीश मिश्रा, राधेश्याम सिंह, अखिलेश सिंह, रविशंकर तिवारी, अरविंद सिंह, दिवाकर सिंह, पंकज सिंह कौशिक, विक्रमा सिंह, सत्येेंद्र राय, गोविंद माधव, आशुतोष मिश्र, रणवीर सिंह, मंशा यादव, बृजेश यादव, जगत नरायन गौड़, जयनाथ सिंह, सुरेंद्र राजभर, माहेश्वरी कांत पांडेय, अशोक सोनकर, रामबिलास साहू, डा. राधा देवी, राम सिंह, राजीव सिंह, संजय मिश्रा, विनय प्रकाश गुप्त और मनोज कुमार बौद्घ शामिल रहे। वहीं आजमगढ़ से 20 लोगों ने प्रदेश परिषद के प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन किया। जिसमें मेंहनगर से अजय सिंह, सहजानंद पांडेय, सदर से प्रमोद राय, मनोज कुमार बौद्घ, रामसमुझ चौहान, बृजेश दुबे, नीतू सिंह, गोपालपुर से चक्रपाणि मिश्र, दीनानाथ मिश्र, विपिन कुमार राय, प्रमोद कुमार सिंह, श्रवण कुमार यादव, हरिकेश राजभर, आलोक राय, मुबारकपुर से कर्मवीर शर्मा, सौदागर भारती, डा. अनिल सिंह, संजीव सिंह ने नामांकन किया।
विज्ञापन

वहीं लालगंज लोकसभा क्षेत्र में पहले जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए निजामाबाद स्थित एक मैरेज हाल में नामांकन का कार्य चुनाव अधिकारी आगरा विधायक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष पद के लिए 25 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें चंद्रेज राम, चंदू राम, चंदू सरोज, अनिल कुमार राय, संजय जायसवाल, संचिता श्री चौहान, संतोष गोंड, शैलेंद्र यादव, रणविजय चौहान, रामनयन सिंह, फूलचंद भारती, बजरंग बहादुर सिंह, श्री लाल यादव, मीना सरोज, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, ऋषि कांत राय, जयप्रकाश जायसवाल, ठाकुर प्रसाद सिंह, दिनेश जायसवाल, बालमुकुंद सिंह, भन्तु प्रताप गुप्ता, आदित्य नारायण राय, रानु प्रताप राजभर, ब्रह्मदेव सिंह और संजय सिंह ने नामांकन किया। वहीं प्रांतीय परिषद के प्रतिनिधि लिए नामांकन करने वालों में उमाकांत मिश्रा विधानसभा पवई फूलपुर, ओंकार विधानसभा लालगंज, बालमुकुंद सिंह विधानसभा अतरौलिया, नागेंद्र यादव फुलपुर पवई, निजामाबाद विधानसभा से राजेश गिरी व रणविजय राय, दीदारगंज विधानसभा से इंद्र पति सेवक सिंह, विजय प्रकाश मिश्रा और राजेंद्र प्रजापति ने नामांकन किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू और क्षेत्रीय महामंत्री विनोद राय ने बताया कि नामांकन का कार्य संपन्न होने के बाद अब इन आवेदनों की जांच की जाएगी। इसके बाद जो वैध नामांकन होंगे उसमें से प्रदेशीय नेतृत्व द्वारा जिलाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

भाजपा कार्यलय पर जिलाध्यक्ष के चुनाव में अध्यक्ष बनने की होड़।

भाजपा कार्यलय पर जिलाध्यक्ष के चुनाव में अध्यक्ष बनने की होड़।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed