{"_id":"66143f54891ef54ad60ffda7","slug":"55-bigha-wheat-crop-burnt-to-ashes-due-to-fire-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-113735-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आग लगने से 55 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आग लगने से 55 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
विज्ञापन
सरायमीर/बिंद्रा बाजार। जिले में आग लगने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। सोमवार को भी अलग-अलग जगहों पर आग लगने से 55 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। सरायमीर थाना क्षेत्र के बस्ती गांव में सोमवार को दिन में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने से बस्ती निवासी नरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, प्रदीप सिंह, दीपक सिंह, प्रवीण सिंह, रामप्रताप सिंह, नसीम शेख, इमरान, दानिश, प्रमोद सिंह, असलम, अकरम, मोअज्जम आदि किसानों की खड़ी लगभग 50 बीघा फसल जल कर राख हो गई है। उधर, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल चला कर किसी तरह आग पर काबू पाया।
00
मंडई में लगी आग से गृहस्थी समेत ट्रैक्टर व बाइक जली
फोटो संख्या... 15
लाटघाट। रौनापर थाना क्षेत्र के उर्दिहा गांव निवासिनी उर्मिला देवी के घर के दरवाजे पर स्थित मंडई में रविवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। अगलगी की इस घटना में मंडई में रखे खाद्यान्न के साथ ही ट्रैक्टर व बाइक भी जल कर खाक हो गई। पीड़िता के अनुसार लगभग तीन लाख का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।