Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   53,983 voters increased, Lalganj has the highest increase and Nizamabad has the lowest increase

Azamgarh News: 53,983 मतदाता बढ़े, लालगंज में सबसे अधिक और निजामाबाद में सबसे कम वृद्धि

Tue, 17 Nov 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
53,983 voters increased, Lalganj has the highest increase and Nizamabad has the lowest increase
जिले में मतदाताओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 10 अप्रैल से 17 नवंबर 2026 के बीच जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों में कुल 53,983 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। इस दौरान मतदाताओं की संख्या 33,62,770 से बढ़कर 34,16,753 हो गई है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों पर नजर डालें तो लालगंज में सबसे अधिक 7,498 मतदाता बढ़े हैं, जबकि निजामाबाद में सबसे कम 3,822 मतदाताओं का इजाफा हुआ है।
एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने बताया कि लालगंज विधानसभा क्षेत्र में 10 अप्रैल को 3,66,036 मतदाता थे, जो 17 नवंबर को बढ़कर 3,73,534 हो गए। इसके बाद गोपालपुर में 6,648 और अतरौलिया में 6,250 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई। मेहनगर में 6,530 तथा दीदारगंज में 5,592 मतदाता बढ़े हैं। आजमगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 4,963 मतदाताओं का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, फूलपुर-पवई में 4,251, सगड़ी में 4,239 और मुबारकपुर में 4,200 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। सबसे कम वृद्धि निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र में दर्ज की गई। यहां 10 अप्रैल को 3,06,938 मतदाता थे, जो 17 नवंबर को बढ़कर 3,10,760 हो गए। इस तरह सात माह के दौरान जिले में मतदाताओं की संख्या में करीब 1.60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
निर्वाचक विवरण रिपोर्ट
विधानसभा क्षेत्र
10 अप्रैल 2026
17 नवंबर 2026
वृद्धि
अतरौलिया 3,56,050
3,62,300
6,250
गोपालपुर
3,29,501
3,36,149
6,648
सगड़ी 3,20,141
3,24,380
4,239
मुबारकपुर 3,35,081
3,39,281
4,200
आजमगढ़
3,30,980
3,35,943
4,963
निजामाबाद
3,06,938
3,10,760
3,822
फूलपुर-पवई
3,07,621
3,11,872
4,251
दीदारगंज 3,38,878
3,44,470
5,592
लालगंज (अ.जा.) 3,66,036
3,73,534
7,498
मेंहनगर (अ.जा.) 3,71,534
3,78,064
6,530
कुल
33,62,770
34,16,753
53,983
00 वर्जन
जिले की सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। 10 अप्रैल 2026 की तुलना में 17 नवंबर 2026 तक कुल 53,983 मतदाता बढ़े हैं। संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान लोगों ने फार्म-6 भरा था। इसमें से जो लोग सही पाए गए, उनके नामों को सूची में दर्ज किया गया। -सिद्धार्थ, एडीएम प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed