फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   533 beneficiaries of Pradhan Mantri Awas Yojana received funds.

Azamgarh News: प्रधानमंत्री आवास के 533 लाभार्थियों को मिली धनराशि

Tue, 17 Mar 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
533 beneficiaries of Pradhan Mantri Awas Yojana received funds.
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी प्रमाण पत्र के साथ
आजमगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त के रूप में 900 करोड़ रुपये की अनुदान राशि हस्तांतरित की गई। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान जनपद के 553 लाभार्थियों को उनके बैंक खातों में एक-एक लाख रुपये की प्रथम किस्त हस्तांतरित की गई तथा उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से यह सपना साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के 90 हजार लाभार्थी परिवार इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं, जिन्हें पहली किस्त मिलने पर हार्दिक बधाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी सरकारें अच्छी सोच के साथ लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं। प्रदेश सरकार हर जरूरतमंद को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से पहली बार स्ट्रीट वेंडर्स को भी आर्थिक सहयोग मिला है और स्वच्छता को अपनाने से अनेक बीमारियां स्वतः दूर हुई हैं। परियोजना अधिकारी डूडा व अपर मजिस्ट्रेट संजय चावला ने बताया कि जनपद के सभी नगर निकायों में स्वीकृत कुल 2914 आवासों में से पूर्व में 2304 लाभार्थियों को प्रथम किस्त प्राप्त हो चुकी थी, जबकि शेष 553 लाभार्थियों के खातों में आज एक-एक लाख रुपये की पहली किस्त भेजी गई है। कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार, विभिन्न नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed