फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   5328 personnel taken training, 127 absent

5328 कार्मिकों ने लिया प्रशिक्षण, 127 अनुपस्थित

Fri, 09 Apr 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
5328 personnel taken training, 127 absent
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को डीएवी इंटर और डिग्री कॉलेज में तीन पलियो में 5328 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया। तीनों पलियो में 127 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि अनुपस्थित कार्मिक 14 अप्रैल को प्रशिक्षण प्राप्त कर लें, अन्यथा एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण डीएवी इंटर और डिग्री कालेज में हो रहा है। इंटर के 28 कक्षों और डिग्री कालेज के 23 कक्षों में शुक्रवार को तीन पालियों में 5328 कार्मिकों ने प्रशिक्षण लिया। डीएम राजेश कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया। 1858 ग्राम पंचायतों में एक साथ होने वाले पंचायत चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए 30,000 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण 13 अप्रैल तक चलेगा। 14 को छूटे लोगों को प्रशिक्षिण दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने सभी कमरों में जाकर प्रशिक्षण देने वाले कर्मियों से बात की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कर्मियों से बैलेट बाक्स को खोलने एवं लॉक करने के प्रक्रिया की जानकारी ली। कर्मियों एवं पीठासीन अधिकारी एवं मतदान कराने वाले कर्मचारियों को कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करने के निर्देश दिए। कहा कि पोलिंग सेंन्टर के बाहर दो गज की दूरी पर गोला बनवाएं तथा मतदान करने वालों को गोले के अन्दर खड़ा करके लाइन लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क लगाए हुए व्यक्तियों को ही वोटिंग के लिए अन्दर आने दें। 45 वर्ष से ऊपर के कार्मिकों को तत्काल ब्लाकों पर जाकर कोविड-19 वैक्सीन लगवाने को कहा। परियोजना निदेशक अभिमन्यु सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed