फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   53 villages will be included in NAPA, proposal passed unanimously

Azamgarh News: नपा में शामिल होंगे 53 गांव, सर्वसम्मत से पास हुआ प्रस्ताव

Wed, 06 Mar 2024 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
53 villages will be included in NAPA, proposal passed unanimously
नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक बुधवार को पालिका सभागार में हुई। जिसमें शहर से सटे कुल 53 गांव को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मत से पास किया गया। साथ ही एक आरआई की शिकायत सामने आने पर जांच कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की सीमा विस्तार को लेकर एक बार फिर से कवायद शुरू हुई है। जिसके लिए कुल 53 गांव को चिन्हित किया गया है। जिस पर चर्चा को लेकर बुधवार को नपा बोर्ड की विशेष बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन सरफराज आलम ने किया। बैठक में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार पर चर्चा की गई। कुल 53 गांव का नाम प्रस्तावित किया गया। जिस पर बैठक में उपस्थित सभी सभासदों ने सर्व सम्मति से अपनी सहमति प्रदान किया। इसके साथ ही एक सभासद ने स्टेडियम के पास सुखदेव पहलवान, निषाद राज व बाबू शिवराम राय की प्रतिमा स्थापित किए जाने का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभासद आनंद देव उपाध्याय ने उक्त प्रस्ताव का विरोध किया और स्टेडियम के पास सिर्फ सुखदेव पहलवान की प्रतिमा स्थापित की जाए। सभासद शगुफ्ता ने राजस्व निरीक्षक मो. दानिश के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। दानिश पर स्वकर प्रणाली के नाम पर आम जनता से अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाया। जिस पर दानिश के खिलाफ जांच को लेकर टीम गठित करने का बैठक में निर्णय हुआ। सभासद शैलेंद्र ने सफाई नायक विजय कुमार पर कार्रवाई करते हुए पटल परिवर्तन किए जाने की मांग की गई। सभासद विरेंद्र यादव ने स्वकर निर्धारण के लिए टैक्स दर नियमावली की प्रति मांगी गई। चेयरमैन सरफराज अहमद ने बताया कि शासन से सीमा विस्तार को लेकर पत्र आया था। जिस पर कुल 53 ग्रामों को नपा में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार कर बैठक में सर्वसम्मत से पास कराया गया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को बजट को लेकर बोर्ड की बैठक होगी। बैठक में सभासद आनंद देव उपाध्याय, संतोष चौहान, अंजली सोनकर, सुरेश कुमार शर्मा, मो. अफजल, शगुफ्ता, मनोज यादव आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed