फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   53 shops suspended for more than two months

दो माह से अधिक समय से निलंबित है 53 दुकानें, कार्ड धारक परेशान

Wed, 08 Jul 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
53 shops suspended for more than two months
आजमगढ़। जनपद के विभिन्न ब्लाकों में 2 माह से अधिक समय से उचित दर की 53 दुकानें निलंबित या मेडिकल अवकाश पर पाई गई हैं। अभी तक दुकानों का एसडीएम के स्तर से निस्तारण नहीं होने पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने इस पर घोर आपत्ति जताई है। एसडीएम को एक सप्ताह के अंतर इन दुकानों के बारे में निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में 2 माह से अधिक समय से विभिन्न ब्लाकों की 53 से कोटे की दुकान या तो निलंबित चल रही हैं या दुकानदारों ने मेडिकल अवकाश ले लिया है। ऐसे में यह दुकान किसी दूसरे दुकान से अटैच हो करके चलाई जा रही हैं। इस स्थिति में हजारों कार्ड धारकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। राशन लेने के लिए कार्ड धारकों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। 26 जून को खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी के सामने यह मामला आया तो उन्होंने इस पर घोर आपत्ति जताई। यह सभी दुकानें एसडीएम के स्तर से लंबित पड़ी हुई है। जिन ब्लॉकों में यह दुकान है निलंबित हैं वह अजमतगढ़, अतरौलिया, अहरौला जहानागंज, तरवां,पल्हना, पल्हनी, पवई, फूलपुर, बिलरियागंज, महाराजगंज, मार्टिनगंज, मिर्जापुर, रानी की सराय, लालगंज, सठियांव, हरैया और मोहम्मदपुर शामिल है। डीएम राजेश कुमार ने बताया कि नियमानुसार निलंबित दुकानों के बारे में एक माह के अंदर अनिवार्य रूप से अंतिम निर्णय लेने के आदेश है। इसके बाद भी यह दुकानें 2 माह से ज्यादा समय से लंबित रखी गई हैं। इसका नुकसान कार्ड धारकों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि 1 सप्ताह के भीतर इन दुकानों पर अंतिम निर्णय ले लिया जाए। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रस्तुत की जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed