फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हाईस्कूल अंग्रेजी विषय में 152

हाईस्कूल अंग्रेजी विषय में 152

Thu, 14 Feb 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल अंग्रेजी विषय में 152
आजमगढ़/पल्हनी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में पांचवें दिन भी दुर्व्यवस्थाएं देखने को मिलीं। सुबह की पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा होने के चलते कई केंद्रों पर नकल माफिया सक्रिय नजर आए। सुबह की पाली में हुई हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में पंजीकृत 1,01,339 परीक्षार्थियों में 15,288 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं शाम की पाली में एक छात्रा अनुचित साधन के साथ पकड़ी गई। उसे तत्काल रेस्टीकेट कर दिया गया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा के तहत सुबह की पाली अत्यंत ही महत्वपूर्ण रही। हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। जिसमें नकल रोकने की शिक्षा विभाग को चुनौती थी लेकिन शिक्षा विभाग नकल रोक पाने में सफल होता नजर नहीं आया। हाईस्कूल अंग्रेजी विषय में पंजीकृत 1,01,339 परीक्षार्थियों में 15,288 अनुपस्थित रहे। 86,051 ने परीक्षा दी। वहीं सुबह की पाली में ही इंटरमीडिएट में बहीखाता 699 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 82, कृषि बनस्पति विज्ञान में 534 में 68, कृषि अर्थशास्त्र में 188 में 09, खाद्य संरक्षण के 314 में 10, परिधान संरचना के 202 में 27, बैंकिग कन्फेंसरी के 28 में शून्य, बुनाई के 25 में 03, नर्सरी शिक्षण के 33 में शून्य, पुस्तकालय के 5 में 1, रेडियो-रंगीन टीवी के 89 में 03, आटो मोबाइल के 228 में 7, बैंकिग के 51 में 2 व आशुलिपिक के 8 में 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड परीक्षा को लेकर सुबह से ही काफी गहमा-गहमी रही। नकल माफिया जहां नकल कराने की जुगत में लगे थे, वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी नकल विहीन परीक्षा कराने में जुटे थे।
विज्ञापन

अनुपस्थित सह केंद्र व्यवस्थापकों को कड़ी चेतावनी
आजमगढ़। जिले में 46 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील व अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा एक-एक सह केंद्र व्यवस्थापकों की भी तैनाती डीआईओएस कार्यालय से की गई है। इन सह केंद्र व्यवस्थापकों में से मात्र दस ही अपने ड्यूटी पर अब तक पहुंचे है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीआईओएस ने गुरुवार को चेतावनी जारी की है कि यदि शुक्रवार की परीक्षा में भी सह केंद्र व्यवस्थापक अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचते हैं तो उनका वेतन रोकने की कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक केंद्र व्यवस्थापक पर गिरी गाज
आजमगढ़। मां शारदा इंटर कालेज सिंहपुर सरैया पर तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने डीआईओएस से केंद्र व्यवस्थापक की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक निवास यादव को उनके पद से हटाते हुए उनके स्थान पर गांधी इंटर कालेज कूबा के प्रवक्ता इंद्रजीत राम को केंद्र व्यवस्थापक बनाने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed