फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अखिलेश-मायावती के नेतृत्व में बनेगी तीसरे मोर्चे की सरकार

अखिलेश-मायावती के नेतृत्व में बनेगी तीसरे मोर्चे की सरकार

Sat, 19 Jan 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश-मायावती के नेतृत्व में बनेगी तीसरे मोर्चे की सरकार
बूढ़नपुर/सठियांव/अतरौलिया। सपा की ओर से शुरू किया गया समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। विभिन्न विधानसभाओं में पार्टी नेताओं ने जहां केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा वहीं, सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के कोयलसा बाजार में चौपाल की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की सरकार ने झूठे वादे करके जनता को गुमराह करने का काम किया है। इसका हिसाब जनता आगामी चुनाव में इस नाकाम सरकार को हटाकर केन्द्र में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती के नेतृत्व में केन्द्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनाकर लेगी। गठबंधन का परिणाम है कि पूरे प्रदेश में सपा-बसपा का बोलबाला है और विरोधी दल बौखला गए हैं। दामोदर प्रजापति ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार व्याप्त है। महेन्द्र यादव, दिवाकर मिश्रा, श्रवण यादव, प्रदीप यादव, श्यामधर चौबे, शिवनरायन यादव, रणविजय राजभर, ललित कुमार डब्लू, श्यामसुन्दर चौरसिया थे। सठियांव प्रतिनिधि के अनुसार सरया राजभर बस्ती, सीही चौहान और मुस्तफाबाद राजभर बस्ती में सपाइयों ने सपा सरकार के विकास कार्यों का संदेश पहुंचाया। कार्यक्रम सुभाष राजभर, सागर चौहान, दीना राजभर, जितेंद्र चौधरी और गुड्डू राम के नेतृत्व में हुआ। सरया में पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2019 में भाजपा की साजिश का एकजुट होकर मुकाबला करना होगा। लालचंद यादव, प्रदीप यादव, बहादुर यादव, शोभनाथ यादव, रमेश गोड़ ,हरेन्द्र यादव, चंदन यादव, जितेंद्र, असमर खान आदि उपस्थित थे। अतरौलिया के मांगितपुर सेल्हरापट्टी में चौपाल हुई। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने विकास कार्यों के बारे में बताया। शीतला निषाद, कमला यादव, कन्हैया गौड़ पिंटू यादव, रम्पत निषाद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed