फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सरकारी विभागों पर करोड़ों का बिजली बिल बकाया

सरकारी विभागों पर करोड़ों का बिजली बिल बकाया

Thu, 29 Nov 2018 12:07 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
सरकारी विभागों पर करोड़ों का बिजली बिल बकाया
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन की सख्ती के बाद बिजली विभाग ने बकाया वसूली को लेकर कवायद तेज कर दी है। दस हजार से अधिक के बकाएदारों की बिजली काटी जा रही है, लेकिन करोड़ों के बकाएदार सरकारी विभागों पर बिजली विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। सिर्फ नोटिस भेज कर अपनी जिम्मेदारियों की इतिश्री कर ली जा रही है। जिले में स्थित सरकारी विभागों पर वर्तमान में बकाया करोड़ों में है। सबसे बड़ा बकायेदार सरकारी विभाग बेसिक शिक्षा है। जिस पर तीन करोड़ तैतीस लाख रुपये का बकाया है। दूसरे नंबर पर पुलिस विभाग है, जिस पर 1.63 करोड़ का बकाया है। अन्य सरकारी विभागों में समस्त विकास खंडों व तहसीलों पर संयुक्त रूप से 1 करोड़ 33 लाख, रेलवे पर आठ लाख, नगर विकास पर 24 लाख, स्वास्थ्य विभाग पर 1.70 करोड़, राजस्व विभाग पर सात लाख, पीडब्लूडी पर नौ लाख, माध्यमिक शिक्षा विभाग पर 19 लाख, सिंचाई विभाग पर 36 लाख रुपये का बकाया है। इन सभी सरकारी विभागों के बिजली काटने की कवायद विभाग द्वारा नहीं की जा रही है वहीं दस हजार से अधिक के बकायेदार आम उपभोक्तओं की बत्ती काट दी जा रही है। एक्सईएन चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि सभी सरकारी विभागों को बकाया जमा करने के लिए नोटिस भेजी गई है। कई विभागों ने बकायों का भुगतान भी किया है। वहीं आम उपभोक्ता से बकाया वसूली के लिए मुख्यालय से मिले दिशा निर्देशों के तहत ही कार्रवाई की जा रही है। ऐसा नहीं है कि सरकार विभागों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। बेलइसा मंडी की लाइन मंगलवार को ही खोल दी गई है। यहां दस लाख का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed