{"_id":"5b1ac8824f1c1baf6e8b7020","slug":"51528481922-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की सदबुद्धि के लिए किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की सदबुद्धि के लिए किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वयक समिति का विरोध-प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। रमेश शुक्ला के नेतृत्व में विकास भवन के समीप स्थित महादेव मंदिर पर सरकार की सदबुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि कार्य बहिष्कार से स्वच्छ भारत मिशन का कार्य ठप है। वहीं, सीडीओ का कहना है कि कार्य सही ढंग से चल रहा है। कार्यकारिणी अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद राय ने कहा कि एक माह से हम अपनी मांगों को लेकर सत्याग्रह कर रहे हैं। रजनीकांत द्विवेदी और गंगेश शुक्ल आमरण अनशन पर बैठे हैं। सरकार अपनी हठधर्मिता के आगे हमारी समस्याओं को नजर अदांज कर रही है। महामंत्री रमेश शुक्ला ने बताया कि समिति की तीन सूत्रीय मांगें जब तक सरकार पूरा नहीं करती है, विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। मांगों में शैक्षिक योग्यता स्नातक और ओ लेवल कंप्यूटर करने, वेतनमान को उच्चीकृत करते हुए न्यूनतम वेतनमान 29200 रुपया तथा ग्रेड वेतनमान 2800 करने, सीधी भर्ती के सापेक्ष प्रोन्नत पद कम से कम 30 प्रतिशत सृजित कर समय से 10 वर्ष पर प्रोन्नति करने, न करने पर 10, 16 व 26 वर्ष पर अगला प्रोन्नति वेतनमान देने की मांग की। अनिल कुमार, टीपी सिंह, सुबाष पांडेय, सुबाष शर्मा, मनोज यादव, अनिल श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, मनीष सिंह, रीता अस्थाना, आशा देवी, विनोद सरोज, राजनाथ तिवारी, नवीन श्रीवास्तव, पूजा शर्मा, पूजा यादव, राधिका देवी, आकांक्षा चौहान मौजूद रहीं।
विज्ञापन