{"_id":"5ab14cc44f1c1bc3758b6841","slug":"51521568964-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण नियंत्रण विभाग रोडवेज पर करे कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण नियंत्रण विभाग रोडवेज पर करे कार्रवाई
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर के रोडवेज परिक्षेत्र में परिवहन निगम के चालकों और परिचालकों की ओर से बेतरतीब ढंग से सड़कों पर बसें खड़ी कर प्रेशर हार्न और धुएं से फैलाए जा रहे प्रदूषण से क्षुब्ध प्रयास सामाजिक संगठन ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपकर इस पर रोक लगाने की मांग की।
सामाजिक संगठन के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि निगम के चालक और परिचालक रोडवेज और उसके आसपास बेतरतीब ढंग से बसों को खड़ी कर इंजन घंटों चालू रखते हैं। लगातार प्रेशर हार्न का इस्तेमाल करते हैं। इससे ध्वनि प्रदूषण के साथ ही वायु प्रदूषण की स्थिति उत्पन्न रहती है। इसके कारण रोडवेज और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हो गया। यहीं नहीं, ध्वनि प्रदूषण से जहां बुजुर्गों को हृदय रोग के लिए घातक है, वहीं वायु प्रदूषण से स्थानीय और आसपास के लोगों सांस लेना भी दूभर हो गया है। आपत्ति जताने पर रोडवेज के मनबढ़ चालक और परिचालक मारपीट पर आमादा हो जाते है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से तुरंत आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई। कोषाध्यक्ष डा. विरेन्द्र पाठक ने भी सवाल उठाए। सुनील यादव, राजीव शर्मा, आलोक लहरी, डा. हरगोविन्द विश्वकर्मा, शम्भूदयाल सोनकर, भोलू दुबे, हरिश्चन्द्र, रविशंकर सिंह, शिवप्रसाद पाठक, अभिमन्यु, रामजन्म मौर्य, कन्हैया मौर्य आदि मौजूद रहे।
पुलिस पर लगाया एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप
आजमगढ़। हिंद सेवा दल निषाद सेना की बैठक मंगलवार को मंडल सचिव कैलाश यादव की अध्यक्षता में अंबेडकर पार्क में हुई। इसमें आजमगढ़ विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष एसके सत्येन और उनके भाई पर परिवहन विभाग के कर्मचारियों की ओर से की गई पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई की निंदा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशुन निषाद ने कहा कि घटना के चार दिन बाद भी पुलिस ने दोषी निगम कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सेना के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने कहाकि जिला अस्पताल, संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अतरौलिया, महराजगंज, बिलरियागंज, तहबरपुर आदि जगहों पर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। यूबीआई सहदेवगंज, महराजगंज द्वारा किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। सेना के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी बैंक कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। संचालन लालजी यादव ने किया। राकेश गौतम, छविराज निषाद, मोहम्मद अबु जैश, राजनाथ यादव, दयाराम निषाद, राकेश यादव, हरिराम यादव, भरत निषाद उपस्थित रहे।