{"_id":"5aa02bfb4f1c1b641f8b9334","slug":"51520446459-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर महीने के तीसरे गुरुवार को आयोजित होगा प्राधिकरण दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर महीने के तीसरे गुरुवार को आयोजित होगा प्राधिकरण दिवस
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। प्राधिकरण कार्यालय पर समस्याओं का निस्तारण न होने से लेग हलाकान है। जिसे देखते हुए शासन ने संपूर्ण समाधान दिवस की तर्ज पर हर महीने के तीसरे गुरुवार को प्राधिकरण दिवस का आयोजन करने का फैसला किया है।
शासन ने प्राधिकरणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर महीने के तीसरे गुरुवार को प्राधिकरण कार्यालय में प्राधिकरण दिवस का आयोजन करने का निर्देश दिया है। इस दिवस पर राजस्व विभाग, तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो, सहयुक्त नियोजक या ड्राफ्ट मैन मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करेंगे। जनपद में पहले प्राधिकरण दिवस का आयोजन 15 मार्च को होगा। एडीए सचिव बाबू सिंह ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस की सफलता को देखते हुए शासन ने यह निर्णय लिया है। प्रत्येक महीने के तीसरे गुरुवार को प्राधिकरण कार्यालय में इस दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्राधिकरण से संबंधित सारी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।