{"_id":"5a8dc0974f1c1ba3378b550c","slug":"51519239319-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर प्रतिमा टूटने से लोग नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर प्रतिमा टूटने से लोग नाराज
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर भरसानी गांव में डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को मंगलवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग आक्रोशित हो गए और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और प्रतिमा के मरम्मत की मांग की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने खंडित प्रतिमा की मरम्मत करवाई।
अतरौलिया क्षेत्र के सिकंदरपुर भरसानी गांव में हरिजन बस्ती के समीप अंबेडकर प्रतिमा लगाई गई है। जिसे अराजक तत्वों द्वारा मंगलवार की रात में तोड़ दिया गया। बुधवार को जब गांव का एक व्यक्ति मूर्ति परिसर में झाड़ू लगाने गया तो देखा की मूर्ति टूटी हुई है। उसने इसकी सूचना गांव में दी, देखते ही देखते दर्जनों की संख्या में मूर्ति के समीप ग्रामीण इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना अतरौलिया थाने पर दी गई। एसओ शिशिर त्रिवेदी घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। कारीगर बुलवा कर प्रतिमा की मरम्मत करवाई। सीओ बूढनपुर संतलाल यादव ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।