{"_id":"5a8330bc4f1c1b514a8b91ec","slug":"51518547132-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम के आने की सुगबुगाहट, तैयारी में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम के आने की सुगबुगाहट, तैयारी में जुटा विभाग
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों का डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा द्वारा औचक निरीक्षण की सुगबुगाहट जिले में भी सुनाई देने लगी है। जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। परीक्षार्थियों से लेकर परीक्षा केंद्रों के एक-एक डाटा का डाटा बेस तैयार करने में विभागीय कर्मचारी जुटे हुए है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की शुचिता बरकरार रखने को लेकर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्या लगातार परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे है। इस दौरान जहां भी कमियां मिल रही है, वहां तत्काल कार्रवाई भी की जा रही है। जिले में डिप्टी सीएम के आने की सुगबुगाहट जोरों पर है। जिसे देखते हुए परीक्षार्थियों से लेकर परीक्षा केंद्रों के डाटा संग्रह करने का काम जोरों पर चल रहा है। इस पूरी कवायद को शिक्षा विभाग गोपनीय तरीके से कर रहा है। इस बारे में डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा मे बताया कि फिलहाल डिप्टी सीएम के आने की कोई सूचना नहीं है। वे जिले में औचक निरीक्षण कर सकते हैं। फिर भी जहां तक तैयारियों की बात है तो शिक्षा विभाग हर बार परीक्षा की श्ुाचिता बनाये रखने का प्रयास करता है और इस बार भी इसमें जुटा हुआ है।