{"_id":"5a7b47be4f1c1ba1268b9080","slug":"51518028734-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीनों पर निर्माण करा किराया वसूलना गुंडा टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीनों पर निर्माण करा किराया वसूलना गुंडा टैक्स
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडलायुक्त के रविंद्र नायक ने मंगलवार की देर शाम कैंप कार्यालय में मंडल के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों पर कब्जा कर निर्माण कराना और उन पर किराया वसूलना गुंडा टैक्स की श्रेणी में आता है। इसपर पर कड़ी कार्रवाई करें।
उन्होंने निर्देशित किया कि जहां भी सरकारी भूमि पर किसी का कब्जा पाया जाता है तो उसे कब्जामुक्त करें। उन्होंने जनपद मऊ और बलिया की निकायों में चल अचल संपत्ति के सत्यापन की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। मुबारकपुर नगरपालिका क्षेत्र के एक विद्यालय की भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य कराने को गंभीरता से लेते हुए उसे तत्काल कब्जा मुक्त कराने को कहा। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में कई संविदा कर्मियों को बिना काम कराए पूर्व में किए गए मानदेय के भुगतान के लिए जिम्मेदार कर्मचारी और अधिकारी के विरूद्ध अब तक कोई कार्रवाई न होने पर नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने सभी प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय को निर्देश दिया कि वह यह सुनिश्चित करें कि जिन कर्मचारियों का भुगतान किया जा रहा है वे नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं या नहीं। कहीं किसी अन्य को भुगतान तो नहीं किया जा रहा है। कहा यदि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्र में पर्याप्त जमीन उपलब्ध नहीं है तो जिला पंचायत राज विभाग के साथ बैठक कर निकट के गांव में इसकी व्यवस्था करें। उन्होंने सफाई कार्य के औचक निरीक्षण में अधिशासी अधिकारियों द्वारा बरती जा रही शिथिलता पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि सफाई कार्यों का नियमित रूप से औचक निरीक्षण करें। उसकी पाक्षिक रिपोर्ट भी उपलब्ध कराएं। यदि ऐसा नहीं किया गया तो इसे शासन के निर्देशों की अवहेलना मानते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। कतिपय निकायों में भू-माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कराकर उसका किराया वसूले जाने पर कहा कि यह गुंडा टैक्स की श्रेणी में आता है। उन्होंने कांशीराम शहरी आवास के अवशेष भवनों का तत्काल आवंटन वास्तविक पात्रों में सुनिश्चित कराने लिए पीओ डूडा को निर्देशित किया कि सभी निकायों में जितने रिक्शा चालक हैं उसमें से ग्रामीण क्षेत्रों और नगरीय क्षेत्रों के रिक्शा चालकों की तत्काल अलग-अलग सूची बनाएं। प्रकाश व्यवस्था के लिए सभी ईओ को निर्देश दिया कि रात्रि में चेक करें जो बल्ब खराब हो गए हैं उसे बदलने की कार्रवाई करें और जहां जरूरत हो वहां नई एलईडी लाइटें लगाएं। इसके साथ ही उन्होंने आगाह किया कि किसी भी दशा में दिन में लाइटें जलती हुई नहीं मिलनी चाहिए। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन आजमगढ़ लवकुश कुमार त्रिपाठी, मऊ डीपी पाल, एसडीएम सगड़ी रविरंजन, एसडीएम सदर प्रशांत कुमार, एसडीएम बूढनपुर प्रकाशचंद आदि उपस्थित थे।