{"_id":"5a1860224f1c1b95188b60c0","slug":"51511546914-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र पर लाइन लगी तो देना होगा किसानों को टोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र पर लाइन लगी तो देना होगा किसानों को टोकन
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। धान खरीद केंद्रों पर किसानों की लगने वाली लाइन और उनके इंतजार को देखते हुए भी प्रदेश सरकार गंभीर है। खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त की ओर से सभी जिले के डीएम को निर्देशित किया गया है कि यदि केंद्र पर लाइन लगती है तो किसानों को टोकन का वितरण किया जाए। उन्हें इंतजार न कराया जाए। लेखपालों और प्रधानों की ओर से किसानों को केंद्र तक धान लाने के लिए प्रेरित किया जाए।
जिले में धान खरीद के लिए कुल 62 केंद्र बनाए गए थे। इसमें पांच अतिरिक्त समितियां हैं। पीसीएफ का एक केंद्र पल्हना के जिगनी में बढाया गया है। शुक्रवार को विभिन्न केंद्रों पर कुल 3201 कुंतल धान की खरीद की गई। अभी तक 810 किसानों से कुल 30373 कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। धान खरीद के लिए जिले में 96600 एमटी का लक्ष्य दिया गया है। अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष तीन फीसदी धान की खरीद की जा चुकी है। इन सबके बीच खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि खरीद के लिए किसानों से केंद्र पर इंतजार न कराया जाए। केंद्र पर पहुंने वाले किसानों को टोकन जारी कर उन्हें समय के हिसाब से बुलाकर खरीद की जाए। किसी भी किसान को केंद्र पर लाइन में खड़े होकर इंतजार न करना पड़े। डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल ने बताया कि धान खरीद के लिए कुल 6328 किसानों ने पंजीकर ण कराया है। किसी भी किसान को केंद्र से लौटाया नहीं जाएगा। सभी से खरीद की जाएगी। उन्होंने किसानों से साफ और सुखाकर धान लाने की अपील की है।