{"_id":"5a185e254f1c1b4e718b552c","slug":"51511546405-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रों का सत्यापन कर दो दिन में रिपोर्ट देगी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रों का सत्यापन कर दो दिन में रिपोर्ट देगी कमेटी
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए 295 केंद्रों को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में जनपदीय परीक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें ऑनलाइन फीड किए गए परीक्षा केंद्रों के सत्यापन पर विचार-विमर्श किया गया। जनपद स्तर पर एक कमेटी का गठन कर उनसे तहसील स्तरीय कमेटी से सभी केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। इसके बाद केंद्रों पर आई आपत्तियों का निस्तारण कर खराब केंद्रों के बारे में रीजन आर्डर बोर्ड को भेजा जाएगा।
डीआईओएस डॉ. वीके शार्मा ने बताया कि बोर्ड की ओर से इस बार बोर्ड की ओर से आनलाइन 295 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इस पर अब तक कुल 315 आपत्तियां आई हैं। इसमें 102 केंद्र ऐसे केंद्रों का निर्धारण किया गया है जहां या तो बच्चों की संख्या अधिक कर दी गई है या ये संबंधित कॉलेज से काफी दूर हो गए हैं। इसके अलावा 57 कॉलेज पहली बार केंद्र बने हैं। निरीक्षण में इसमें से दो की हालत ठीक नहीं मिली है। जिले के कुल 701 कॉलेजों में 22 राजकीय, 97 सहायता प्राप्त और शेष वित्तविहीन हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया है। इसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व और डीआईओएस को सदस्य बनाया गया है। पहले तहसील स्तर की टीम जिसमें एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार होंगे, कालेजों का भौतिक सत्यापन करेंगे। सत्यापन में विद्यालय के उपलब्ध शिक्षण कक्ष, छात्र/छात्राओं के बैठने की स्थिति, चहारदीवारी, गेट, प्रश्नपत्र रखने के लिए लोहे के आलमारी, सीसीटीवी कैमरै, शौचालय, पानी, बिजली और साफ-सफाई व्यवस्था आदि बिंदुओं पर सत्यापन करेगी। इसके बाद जिला स्तरीय टीम इसकी पड़ताल कर 26 नवंबर दोपहर तक रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण कर खराब केंद्रों का हटाने और अच्छे केंद्र शामिल करने के लिए रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जाएगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. बीके शर्मा आदि उपस्थित थे।
शामिल होंगे अच्छे कालेज, हटेंगे दागी
आजमगढ़। जिलाधिकारी ने बताया कि अग्रसेन इंटर कालेज, निस्वा इंटर कालेज आदि की अच्छी छवि को दिखते हुए इन्हें परीक्षा केंद्रों में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही हाईकोर्ट से दागी घोषित हुए कालेजों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। ऐसे कालेजों की संख्या भी छह-सात के आसपास बताई जा रही है।
विज्ञापन
समाज कल्याण घोटाले में शामिल कालेज भी हटेंगे
आजमगढ़। समाज कल्याण विभाग में हुए छात्रवृत्ति घोटाले में शामिल ऐसे कालेज, जिन्हें विभाग की ओर से रिकवरी नोटिस जारी किया जा चुका है, ऐसे कालेजों को भी परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर किया जाएगा। इसके लिए समाज कल्याण विभाग से कालेजों कालेजों की सूची तलब की गई थी। विभाग की ओर से 28 इंटर कालेजों की सूची डीआईओएस को उपलब्ध कराई गई थी।