फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शिक्षकों के लिए बनाए स्वादिष्ट पकवान, दिखाई प्रतिभा

शिक्षकों के लिए बनाए स्वादिष्ट पकवान, दिखाई प्रतिभा

Wed, 15 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों के लिए बनाए स्वादिष्ट पकवान, दिखाई प्रतिभा
आजमगढ़। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की जयंती पर बाल दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने के साथ बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए।
विज्ञापन

शहर के चिल्ड्रेन कालेज में बाल दिवस पर एथलेटिक मीट और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टाफी रेस, रुमाल रेस, एकसे चौर सौ मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्को थ्रो का आयोजन किया गया। प्रबंधक बजरंग त्रिपाठी, प्राचार्या रीता राठौर ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर में चाचा नेहरू की जयंती को केक काटकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर धूमधाम से मनाया। संस्थापक अयाज अहमद, डायरेक्टर नवाज अहमद खां, ज्वाइंट मैनेजर तरन्नुम खानम आदि उपस्थित रही। आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में प्रबंधक मुशीर अहमद और शिक्षकों ने पंडित जवाहर लाल के चित्र पर माल्यर्पण किया। बाल श्रम विद्यालय तकिया में चाचा नेहरू की जयंती में मनाई गई। प्रबंधक कैलाश प्रसाद गोंड मौजूद रहे। विहान बालिका आवासीय विद्यालय हीरापट्टी में चाचा जयंती पर प्रभात फेरी निकाली गई। खेल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

फूलपुर के सुल्ताना शाहिद इंटर कालेज मुडिय़ार चितरावल, सरस्वती शिशुमंदिर, न्यू आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, फरहान कांवेन्ट स्कूल, मां सरस्वती कन्या इंटर कालेज गहनी, हिंदुस्तान कान्वेट स्कूल, प्राइमरी पाठशाला उच्च प्राथमिक पाठशाला उदपुर, न्यू ब्राईटेन स्कूल, डा. लोहिया बालिका इंटर कालेज, बीएस कन्या विद्यालय में बाल दिवस मना। जोधी का पुरा स्थित वृद्धजन आवास में माल्यार्पण किया गया। प्रबंधक जितेंद्र शेखर तिवारी रहे। मानव विकास एवं प्रौद्योगिक शिक्षण संस्थान ने जयंती धूमधाम से मनाई। हरिहर महाविद्यालय फरिहा के प्रांगण में जयंती मनाई गई। प्रबंधक रामनरेश यादव ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहनगर संवाददाता के रामनरायन बालिका शिक्षण संस्थान मधुबन गुरेहथा में बाल मेले का आयोजन किया गया। मिशन कम्पाउंड स्थित मदर ब्यूला क्रिश्चियन स्कूल में बाल दिवस पर मेले का आयोजन किया। सरस्वती शिशु मंदिर कोलघाट में बाल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। फूलपुर के न्यू कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूली बच्चों की ओर से स्टाल लगाए गए। प्रबन्धक नैयर आजम खां ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यपर्ण किया। मं शारदा स्नातकोत्तर महाविद्यालय शंभूपुर, गहजी में जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. दिवाकर सिंह ने किया। जहानागंज के प्राथमिक विद्यालय गोधौरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरवारा, प्राथमिक विद्यालय, मसीवीर मऊआ, टड़वा, शेरपुर कुटी, जिगरसंडी, टाड़ी और सोनापुर में बच्चों ने कार्यक्रम आयोजित किए। अतरौलिया में ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल, आरएस कॉन्वेंट स्कूल, प्राथमिक विद्यालय में बाल मेला का आयोजन किया गया। मार्टीनगंज के सर्वोदय महाविद्यालय में बाल दिवस अध्यक्ष संत प्रसाद यादव की अध्यक्षता में मनाया गया। प्राथमिक विद्यालय सठियांव प्रथम बाल दिवस मनाया गया।

उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे
आजमगढ़। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर, सरायमीर के इम्पीरियल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को बहुत धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर, सेंट जोसेफ स्कूल बिलारमऊ शाहगंज में बाल दिवस पर बाल मेला लगाया गया। प्रबंधक नोमान खान, रचना सिंह, केके अस्थाना मौजूद रहे। अनवार पब्लिक स्कूल गोधना में प्रतियोगिता आयोजित की गई।

रैली निकाल किया जागरूक
अहरौला। बाल दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता रैली निकाल लोगों को जारूक किया गया। हर्षा आईटीआई कालेज आफ एजूकेशन कोठरा और राजकीय महिला महाविद्यालय समदी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन हुआ। मयंक पाडेय, काली प्रसाद, भूपेन्द्र सिंह आदि रहे। प्राथमिक विद्यालय कोहरौड़ा में नेहरू युवा केन्द्र का स्थापना दिवस और बाल दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागो युवा संस्थान टीम ने प्राथमिक विद्यालय सोनपार के बच्चों के साथ बाल दिवस को धूमधाम से मनाया। सगड़ी तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय घाघरा में बाल दिवस मनाया गया है।



पुस्तक और लेखन सामग्री पाकर हुए खुश
आजमगढ़। महात्मा असऊ बाबा कमला कन्या पब्लिक इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन टेकनगाढ़ा अजमतगढ़ में बाल दिवस के अवसर पर डीएलएड प्रशिक्षु अध्यापक और अध्यापिकाओं ने जूनियर और प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को पुस्तक और लेखन सामग्री का वितरण किया। जिसे पाकर बच्चो काफी खुश हुए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार पांडेय, सुनील यादव, दिवाकर तिवारी, सूर्य प्रकाश, चंदन, रजत, सर्वेश, बृजेश सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed