फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बेगुनाहों को फंसाने वालों को हो जेल, तब होगा इंसाफ 17-55-04

बेगुनाहों को फंसाने वालों को हो जेल, तब होगा इंसाफ 17-55-04

Tue, 19 Sep 2017 11:35 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
बेगुनाहों को फंसाने वालों को हो जेल, तब होगा इंसाफ 17-55-04
आजमगढ़ । बटला हाउस एनकाउंटर के नौ वर्ष गुजर जाने के बाद भी न्यायिक जांच नहीं हो सकी। अगर यह जांच हो जाती तो बहुत से चेहरे बेनकाब हो जाते। इंसाफ तो तब होगा जब इनको फंसाने वाले जेल में होंगे। उक्त बातें एसोसिएशन फॉर वेलफेयर मेडिकल एजुकेशनल एंड लिगल असिस्टेंस (ओमेला) के अध्यक्ष डा. जावेद अख्तर ने मंगलवार को मोहल्ला बाजबहादुर स्थित अपने आवास पर प्रेस प्रतिनिधियों से कही। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट न्यायिक जांच कराने से मना कर चुकी है। रीविव पेटीशन ही एक गुंजाइश थी, अब वह भी दाखिल नहीं किया जा सकता है। ओमेला सामाजिक संस्था हैदराबाद, दिल्ली और जयपुर में जमीयत-ए-ओलमा-ए- हिंद के साथ संयुक्त रुप से मुकदमा लड़ रही है। मुझे कोर्ट पर विश्वास है कि बेदाग रिहा कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों को शरण देने से इंकार करना आश्चर्यजनक बात है। इस मौके पर डा. कमालुद्दीन, डा. जावेद अली खान, मोहम्मद मोअज्जम, डा. फखरे आलम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed