फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   51120 candidates of police recruitment will be able to travel free by roadways bus.

Azamgarh News: पुलिस भर्ती के 51120 अभ्यर्थी रोडवेज बस से कर सकेंगे मुफ्त सफर

Wed, 21 Aug 2024 03:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
51120 candidates of police recruitment will be able to travel free by roadways bus.
आजमगढ़। रक्षाबंधन में बहनों के बाद अब यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को भी यात्रा के लिए टिकट नहीं खरीदनी पड़ेगी। अभ्यर्थी परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की एक कॉपी बस के परिचालक के पास जमा करनी होगी। इसके बाद ही उन्हें मुफ्त सफर की इजाजत मिल जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन के साथ-साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग और रोडवेज भी परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में सरकार ने अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। मुफ्त यात्रा के लिए अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड की एक छाया प्रति परिचालक को देनी होगी। परीक्षा के दौरान आजमगढ़ डिपो की रोडवेज बसों पर पांच दिन तक रोजाना 10224 से ज्यादा अतिरिक्त यात्रियों का दबाव होगा। इससे पहले सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए 18 अगस्त की रात 12 से 19 अगस्त रात 12 बजे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी थी। इसको लेकर भी रोडवेज ने कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर दीं थीं। अब पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। ताकि परीक्षा के दौरान कोई समस्या आड़े न आने पाए।
विज्ञापन




जिले में पांच दिनों तक पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा में करीब 51120 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उक्त परीक्षार्थियों को रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर करने का लाभ दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड की एक प्रति कंटक्टर के पास जमा करनी होगी। इसके बाद ही उन्हें इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




- मनोज कुमार बाजपेयी, आरएम आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed