फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   5040 candidates will appear for the police examination on March 14-15 at 12 centres in the district.

Azamgarh News: जिले में 12 केंद्रों पर 14-15 मार्च को 5040 अभ्यर्थी देंगे पुलिस परीक्षा

Sat, 07 Mar 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
5040 candidates will appear for the police examination on March 14-15 at 12 centres in the district.
आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की चर्चा हुई। डीएम ने बताया कि यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली शाम 3 बजे से 5 बजे तक होगी। जनपद के कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी, जिसमें प्रत्येक पाली में 5040 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखने, परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने और शांति-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बैठक के बाद सभी सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने केंद्रों का भ्रमण कर केंद्र व्यवस्थापक और सहायक केंद्र व्यवस्थापक से संपर्क कर आवश्यक व्यवस्थाएं करें। डीएम ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट 14 और 15 मार्च को प्रत्येक पाली के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नोडल अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सहायक नोडल अधिकारी की देखरेख में सुबह 7 बजे और दोपहर 12 बजे कोषागार से प्रश्नपत्र व गोपनीय सामग्री प्राप्त करेंगे और परीक्षा संपन्न होने के बाद सुरक्षित रूप से वापस जमा कराएंगे। जिलाधिकारी ने नामित एजेंसी को निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों और कंट्रोल रूम में समय से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। साथ ही बायोमेट्रिक करने वाले कर्मियों की सूची उपलब्ध कराकर उनका पुलिस सत्यापन कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि कक्ष निरीक्षक परीक्षा कक्ष में पूरी सतर्कता बरतें और अभ्यर्थियों की सघन जांच करें। परीक्षा में तैनात कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अवकाश पर नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed