फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   50 thousand reward injured in encounter, arrested

Azamgarh News: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी घायल, गिरफ्तार

Mon, 12 Jun 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
50 thousand reward injured in encounter, arrested
मझगांवा गांव से गुजरे फोरलेन पर रविवार की सुबह मुठभेड़ में आठ लाख रुपये लूटने का आरोपी बदमाश गोली से घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा शनिवार को छह अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी का भी पुलिस ने दावा किया। एसपी अनुराग आर्य ने रविवार को पुलिस लाइन में बताया कि बेलइसा धर्मकांटा के पास एक सप्ताह पूर्व जनसेवा केंद्र संचालक प्रतिनिधि से लगभग आठ लाख रुपये की लूट हुई थी। उन्होंने सीओ लालगंज, सीओ सिटी व एसओजी की तीन टीमों को खुलासे के लिए लगाया था। रविवार की भोर में सूचना पर पुलिस फोरलेन पर पहुंची। वहां बाइक सवार एक बदमाश से पुलिस का आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखते ही बदमाश ने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के घुटने में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बताया कि घायल बदमाश की पहचान 50 हजार के इनामी रामचंद्र उर्फ मैकू यादव निवासी भरौली थाना जीयनपुर के रूप में की गई। उसके पास से पुलिस ने सवा दो लाख रुपये, बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया। मऊ पुलिस को गैंगस्टर में रामचंद्र की तलाश थी। उस पर मऊ पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। इसके खिलाफ कुल 19 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि छह अन्य बदमाशों की छैला इनार गांव के पास से शनिवार को गिरफ्तारी कर ली गई थी। इनके पास से पुलिस ने लूट के लगभग पौने पांच लाख रुपये बरामद किए। इन अपराधियों में हरिवंश, मानवेंद्र, अमन उर्फ अनाम, राजेश, बृजेश उर्फ सूर्यप्रकाश व सत्य प्रकाश उर्फ विरेंद्र शामिल हैं। टीम को 25 हजार का इनाम रानी की सराय। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। बताया कि टीम ने कुल 77 सीसी टीवी कैमरों की जांच के साथ ही 109 फुटेज खंगाले। इसके आधार पर ही पुलिस अपराधियों तक पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed