फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   50 sued including outgoing SP District President in Azamgarh

प्रधान हत्याकांड: निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष समेत 50 पर मुकदमा, निषेधाज्ञा के उल्लंघन व महामारी एक्ट पर हुई कार्रवाई

Sat, 22 Aug 2020 11:35 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 22 Aug 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
50 sued including outgoing SP District President in Azamgarh
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाने में शनिवार की शाम समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, वरिष्ठ नेता बलिहारी बाबू समेत 50 लोगों पर महामारी एक्ट व निषेधाज्ञा के उल्लंधन की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव जा रहा था। प्रतिनिधिमंडल गांव के प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या के बाद परिजनों से मिल कर शोक संवेदना व्यक्त करने वाला था। लेकिन पुलिस महकमा सपा के प्रतिनिधिमंडल को बांसगांव जाने से रोकने के लिए इटौरा मोड़ पर ही बैरिकेडिग करने के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दिया था।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में सपाईयों की टीम जब इटौरा मोड़ पर पहुंची तो पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया। इसके बाद सपाई इटौरा मोड़ पर ही धरने पर बैठ गए और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सपाई बासगांव जाने की जिद कर रहे थे लेकिन पुलिस महकमा उन्हें इटौरा से आगे बढ़ने ही नहीं दिया। घंटो हंगामा व नारेबाजी के बाद सपा के लोग इटौरा मोड़ से वापस लौटने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम प्रभारी निरीक्षक सिधारी विनय कुमार मिश्रा की तहरीर पर सिधारी थाने में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, वरिष्ठ नेता बलिहारी बाबू, मिठाईलाल भारती, विधायक कल्पनाथ पासवान, पूर्व मंत्री राजेन्द्र कुमार, पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व विधायक रामजग, पूर्व विधायक बेचई सरोज, पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर, हरिनाथ राम, अशोक गौतम समेत सपा के पचास कार्यकर्ताओ/नेताओं पर महामारी एक्ट, निषेधाज्ञा के उल्लंघन समेत सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना आदि की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। सीओ सिटी ईला मारन से बताया कि प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed