फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   50 settlements of 10 villages submerged in water due to rise in water level

जलस्तर बढ़ने से 10 गांवों की 50 बस्तियां पानी में डूबी

Sun, 29 Aug 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
50 settlements of 10 villages submerged in water due to rise in water level
देवारा खास राजा में नाव से स्कूल जाती एक छात्रा, साथ ही ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। बैराजों से छोड़े गए पानी का असर सगड़ी तहसील के देवारांचल में दिखने लगा है। सगड़ी तहसील के 10 गांव के 50 बस्तियों में बाढ़ का पानी भर गया है। प्रभावित बाढ़ पीड़ितों को बाहर निकालने के लिए एसडीएम ने तैयारी पूरी कर ली है। राजस्वकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

कतरैनिया घाट से 147000 क्यूसेक और बनबसा से 94000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के के 10 गांव के 50 बस्तियां बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ का पानी गांव में प्रवेश करने के साथ संपर्क मार्गों पर भी पानी बढ़ने लगा है। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीण पानी के बीच से होकर गंतव्य की ओर निकल रहे हैं। वहीं कुछ ग्रामीण अपने निजी साधन से बाहर निकलने की कार्रवाई कर रहे हैं। लोग अपने निजी नाव से आवागमन कर रहे हैं। बाढ़ से प्रभावित गांव सेमरी, चक्की, हाजीपुर, देवारा खास राजा, मुराली का पुरवा, बासु का पुरवा, साधु का पुरवा, जागवली का पूरा, बाका बूढ़नपट्टी, साहडीह, सोनौरा, मानिकपुर आदि गांव पानी से घिरे हुए हैं। बरसात के पानी से प्राथमिक स्कूल परसिया डूबा हुआ है। गांगेपुर, बगहवा, बासु का पूरा में कटान हो रही है। बगहवा गांव के लोग कटान से परेशान तो थे ही अब बाढ़ के पानी से भी परेशान होना शुरु हो गए हैं। बाढ प्रभावित गांव के लोगों को पशुओं के चारा के लिए समस्या हो रही है। पशुओं के चारा के लिए पानी से होकर कोसों दूर महुला गढ़वल बांध के दक्षिण जाना हो रहा है। कुछ लोग अपने पशुओं को लेकर सुरक्षित स्थान की और चले गए। पशुओं के चारा का कोई व्यवस्था अभी तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

घाघरा नदी का जलस्तर मीटर में
गेज शनिवार रविवार खतरा बिंदु
डिघिया 71.07 71.16 70.40
बदरहुंआ 71.77 71.88 71.68
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed