फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   47 projects in progress , 55 full

47 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर, 55 पूर्ण

Tue, 28 Jun 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Tue, 28 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में सपा सरकार बनने के बाद  2012 में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद के विकास के लिए 47 परियोजनाओं सहित 11  संपर्क मार्गों के निर्माण और मरम्मत की घोषणा की थी। वहीं, 2015 में उन्होंने  कुल 55 परियोजनाओं की आधारशिला रखी लेकिन इनमें से अब तक 11 परियोजनाओं पर कार्य ही शुरू नहीं हो सका है। इनमें 2012 की चार और 2015 की सात परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के दौरान वर्ष 2012 में नगर के आईटीआई मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने जनपदवासियों से उप्र में सपा की  सरकार बनने के बाद विकास की गंगा बहाने का वादा किया था। प्रदेश में सरकार बनने के बाद नौ अक्टूबर 2012 को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 46 परियोजनाओं सहित 11 संपर्क मार्गों के निर्माण की घोषणा की थी। इनमें से 27 परियोजनाओं और 11 संपर्क मार्गों का कार्य पूर्ण हो चुका है और 18 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। 
विज्ञापन


जिन परियोजनाओं पर अभी कार्य शुरू नहीं हो सका है उनकी संख्या चार है। वहीं, छह फरवरी 2015 को मुख्यमंत्री ने 51 परियोजनाओं के साथ ही पांच संपर्क मार्गों के निर्माण की भी घोषणा की। इसमें से पांचों  संपर्क मार्गों का निर्माण प्रगति पर है। 17 परियोजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है और 26 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। जबकि सात परियोजनाओं पर अभी तक कार्य शुरू ही नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed