फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   46 thousand youth will vote for the first time in the district

जिले में 46 हजार युवा पहली बार करेंगे मतदान

Wed, 05 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
46 thousand youth will vote for the first time in the district
विधानसभा चुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है। लेकिन इसकी तैयारियां जोर शोर से जारी है। कार्मिकों की ड्यूटी लगाने, वाहनों की व्यवस्था करने आदि कार्यों को करने में प्रशासन जुटा हुआ है। वहीं बुधवार को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। मतदाता सूची में 46604 मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। वहीं अगर जनपद में युवा मतदाताओं की स्थिति देखें तो 18 से 49 वर्ष के कुल मतदाताओं की संख्या 2470918 है। यह मतदाता विधानसभा चुनाव 2022 में निर्णायक भूमिका अदा करेंगे।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा पूरा जोर लगाया गया है। सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक चुकी हैं। बुधवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन भी कर दिया गया है। जनपद में अब कुल मतदाताओं की संख्या 36 लाख 32 हजार 540 हो गई है। विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान 46604 ऐसे मतदाता बनाए गए हैं जो पहली बार मतदान में हिस्सा लेंगे। वहीं अगर 18 वर्ष से 49 वर्ष तक के युवा मतदाताओं की स्थिति जनपद में देखें तो इनकी कुल संख्या 24 लाख 70 हजार 918 है। जो विधान सभा चुनाव 2022 में निर्णायक की भूमिका अदा करेंगे। जिसे देखते हर पार्टी की नजर इन युवा मतदाताओं पर है। आज हर राजनीतिक दल इन युवाओं को लुभाने में जुटा है। कोई नौकरी न मिलने की बात करता है तो कोई सरकार बनने पर इन युवाओं को नौकरी देने का वादा कर रहा है।
विज्ञापन

---
सबसे ज्यादा आजमगढ़ में बढ़े 18 से 19 वर्ष के मतदाता
विधानसभा मतदाता
अतरौलिया 4893
गोपालपुर 4991
सगड़ी 4257
मुबारकपुर 4998
आजमगढ़ 5592
निजामाबाद 4236
फूलपुर पवई 3914
दीदारगंज 4272
लालगंज 4882
मेंहनगर 4569
--
हमारे पास कोई भी ऐसा नियम नहीं है जिससे हम युवा मतदाताओं का निर्धारण कर सके। अपनी सहूलियत के हिसाब से लोग निर्धारण कर लेते हैं। लेकिन विशेष पुनरीक्षण अभियान में 18-19 वर्ष के कुल 46604 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed